चंडीगढ़ कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा

इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। मिलती है तो मनमर्जी से रेट चालकों द्वारा वसूल किए जाते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से फ्री एंबुलेंस सर्विस शुरू की जा रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:10 AM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा
चंडीगढ़ कांग्रेस ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की फ्री एंबुलेंस सर्विस।

चंडीगढ़, जेएनएन। इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। मिलती है तो मनमर्जी से रेट चालकों द्वारा वसूल किए जाते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से एंबुलेंस सर्विस शुरू की जा रही है। जो कि मंगलवार से शुरू हो जाएगी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की का कहना है कि इस एंबुलेंस में सभी इमरजेंसी उपकरण लगे हुए होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल इस एंबुलेंस का शुभारंभ करेंगे। सेक्टर-35 कांग्रेस भवन में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए एक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला भी उपस्थित होंगे। मंगलवार सुबह 11 बजे से यह एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की का कहना है कि एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिसमें फोन आने पर एंबुलेंस कोरोना मरीज के घर पहुंच जाएगी। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी। घर से अस्पताल तक छोड़ने के लिए यह गाड़ी जाएगी। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को खाना पहुंचाने का काम भी पार्टी नेता कर रहे हैं। कांग्रेस की एक टीम अस्पताल में भी मरीजों की मदद कर रही है। पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं भाजपा की ओर से भी कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा की यह टीम कर रही है काम

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि कोरोना संक्रमित परिवारों को खाना पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी की देखरेख में मोदी किचन चलाई जा रही है। जबकि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल की  देखरेख में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। प्रिंस बंदूला द्वारा मरीजों के लिए बेड, दवाइयां, इंजेक्शन, वेंटिलेटर सहित हर प्रकार की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है ।

chat bot
आपका साथी