चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने चार नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसएस लक्की को बनाया मुख्य प्रवक्ता

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने पदभार संभालते ही कार्यकारिणी का विस्तार शुरू कर दिया है। रविवार को ताजपोशी समारोह के अगले दिन सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने चार नेताओं को बड़ी जिम्मेदी सौंपी है। इनमें से एचएस लक्की को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 09:54 AM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने चार नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसएस लक्की को बनाया मुख्य प्रवक्ता
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने चार नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला पदभार संभालने के बाद एक्शन मोड पर आ गए हैं। रविवार को ताजपोशी समारोह के दूसरे दिन सोमवार सुबह ही सुभाष चावला ने कांग्रेस के चार प्रवक्तताओं की घोषणा कर दी है। इनमें पूर्व डिप्टी मेयर एचएस लक्की को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। जबकि कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ, गुरबख्श रावत और हरमेल केसरी को प्रवक्ता बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया लेटर।

बता दें कि एचएस लक्की भी चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार थे, इसलिए चावला ने उन्हें मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। रविवार को ताजपोशी कार्यक्रम में मंच का संचालन भी एचएस लक्की ने किया था। पार्टी प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने चावला को 15 दिन के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा था, जिसके तहत सबसे पहले प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। चावला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल की सलाह लेने के बाद यह नियुक्ति की है। अध्यक्ष बनने के बाद चावला की यह पहली नियुक्तियां है। अन्य नेताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी का पदाधिकारी बनने के लिए लाबिंग शुरू कर दी है। चावला को इस समय विपक्ष का मुकाबला करने के लिए प्रवक्ता चाहिए थे, इसलिए सबसे पहले यह नियुक्ति की गई है। नगर निगम चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

एचएस लक्की जल्द ही सभी प्रवक्ताओं की मीटिंग बुलाने जा रहे हैं। जो कि यह तय करेंगे कि किस तरह से मुद्दाें पर जवाब देने के लिए रणनीति बनाई जाए। कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने प्रवक्ता बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला का आभार जताया है। कैंथ का कहना है कि उन्हें जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बेखूबी निभाएंगे। उनका कहना है कि विपक्ष की जन विरोधी नीतियों को लोगों को बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी