चंडीगढ़ कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को, प्रदीप छाबड़ा को भी न्योता

चंडीगढ़ कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के सभी नए सदस्यों को बुलाया गया है। खास बात यह है कि पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले प्रदीप छाबड़ा को भी बैठक का निमंत्रण भेजा गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 02:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 02:47 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को, प्रदीप छाबड़ा को भी न्योता
चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के सभी नए सदस्यों को बुलाया गया है। जहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला सभी पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन करेंगे और नई टीम को नगर निगम चुनाव को लेकर टिप्स देंगे। इस बैठक के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को न्योता भेजा गया है। 

मालूम हो कि इससे पहले छाबड़ा यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें किसी भी बैठक के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। अब ऐसे में इस बार उन्हें बैठक में बुलाया गया है, लेकिन छाबड़ा के बैठक में शामिल होने की संभावना कम ही लग रही है। अगर छाबड़ा बैठक में शामिल होते हैं तो बवाल हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि छाबड़ा को भी बैठक के लिए निमंत्रण भेजा गया है। छाबड़ा चाहे तो पार्टी कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकते हैं।

इस समय छाबड़ा ने चावला और बंसल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वह लगातार नई गठित कार्यकारिणी को लेकर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। पार्टी की बैठकों में न बुलाने पर छाबड़ा ने पार्टी प्रभारी हरीश रावत को भी लिखित में शिकायत की थी। छाबड़ा के करीबी पूर्व महासचिव संदीप भारद्वाज ने खुद ही पार्टी छोड़ दी है। वह जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस समय प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर छाबड़ा द्वारा लगातार सवाल उठाने से पार्टी को नुकसान हो रहा है। कार्यकारिणी के गठन के बाद बुधवार को पहली बार नेता एक दूसरे को मिलेंगे। 

छाबड़ा भी पूर्व अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अभी हाईकमान की ओर से चंडीगढ़ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इन एआइसीसी में छाबड़ा का नाम शामिल होने की संभावना है, लेकिन छाबड़ा का नाम कटवाने में अभी से कई नेता जुट गए हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार जब प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ तभी एआइसीसी के सदस्यों के नाम की घोषणा हो जानी चाहिए थी। लेकिन हाईकमान छाबड़ा का नाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल चाहती थी लेकिन कई नेता ऐसा नहीं चाहते थे। इसलिए यह सूची कुछ दिन के लिए रोक दी गई है। चंडीगढ़ से डीडी जिंदल मुकेश बस्सी, शीला फूल सिंह, सुभाष चावला के अलावा पवन बंसल का नाम एआइसीसी सदस्य के लिए हैं।

chat bot
आपका साथी