चंडीगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष सुभाष चावला की ताजपोशी, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद किरण खेर पर साधा निशाना

चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष सुभाष चावला की ताजपोशी समारोह शुरू हो चुका है। कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 35 में ताजपोशी समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पवन बंसल पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:16 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष सुभाष चावला की ताजपोशी, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद किरण खेर पर साधा निशाना
कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 35 में नए अध्यक्ष सुभाष चावला की ताजपोशी समारोह में पहुंचे कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला की ताजपोशी का कार्यक्रम शुरू हो गया है। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस कार्यालय में समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस ताजपोशी कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल पहुंच गए हैं। लेकिन पार्टी प्रभारी हरीश रावत अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

नेताओं का कहना है कि हरीश रावत जल्दी पहुंचने वाले हैं। वहीं, समारोह के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन को नजर अंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता हिदायतों को बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ना तो मास्क लगाया हुआ है और न ही शारीरिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं। अभी तक पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, डीडी जिंदल, पंचकूला नगर निगम की पूर्व मेयर उपेंद्र सिंह आहलुवालिया, पूर्व पार्षद भावना गर्ग पहुंच चुके हैं। जबकि मंच का संचालन पूर्व डिप्टी मेयर एचएस लक्की कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 35 में नए अध्यक्ष सुभाष चावला की ताजपोशी समारोह में नारे लगाते कांग्रेस कार्यर्ता।

कांग्रेस पार्षद  गुजराल कांग्रेस पार्षद दल के नेता दविंदर सिंह बबला और शीला फूल सिंह भी समारोह में पहुंच चुके हैं। पंडाल में सोनिया गांधी राहुल गांधी पवन बंसल और सुभाष चावला के समर्थन में नारे लग रहे हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्दू भी कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।

कार्यक्रम में पार्टी प्रभारी हरीश रावत पहुंच गए हैं। मंच पर आने के बाद कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत और पवन बंसल को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया, जबकि कांग्रेस के महासचिव शंकर तिवारी ने नवनियुक्त सुभाष चावला को मुकुट पहना कर उनको बधाई दी। इस मौके पर सुभाष चावला के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्दू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोहाली नगर निगम चुनाव में भाजपा और अकाली दल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। चंडीगढ़ में सांसद किरण खेर यूपी और बिहार से आए लोगों को नौकरी देने में रोड़ा पैदा कर रही हैं। जबकि पंजाब में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को भी नौकरी दी जा रही है। पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस को जो जीत मिली है वह सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सोच और नीतियों के कारण आई है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चावला को कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है कि वह घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। कांग्रेस गरीबों और मजदूरों की पार्टी है।

chat bot
आपका साथी