किसान आंदोलन समर्थक दमनप्रीत को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस में बवाल, कुछ नेता बता रहे पार्टी सदस्य, कोई खिलाफ

किसान आंदोलन समर्थक दमनप्रीत को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता अलग अलग बयान दे रहे हैं। कुछ नेता उसे पार्टी का सदस्य बता रहे हैं तो वहीं कुछ नेताओं का कहना है कि उसका पार्टी के साथ कोई संबंध ही नहीं है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:28 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:28 AM (IST)
किसान आंदोलन समर्थक दमनप्रीत को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस में बवाल, कुछ नेता बता रहे पार्टी सदस्य, कोई खिलाफ
दमनप्रीत को चंडीगढ़ पुलिस भी कई बार राउंडअप कर चुकी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे दमनप्रीत को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी में बवाल मच गया है। दमनप्रीत को लेकर पार्टी के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने कहा है कि दमनप्रीत का कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और वर्तमान अध्यक्ष सुभाष चावला दमनप्रीत के समर्थन में आए हैं। इन दोनों नेताओं का कहना है कि दमनप्रीत कांग्रेस के सिपाही हैं। मालूम हो कि इस समय मेयर रविकांत शर्मा द्वारा जो भी उद्घाटन किए जा रहे हैं उनमें दमनप्रीत अपने साथियों के साथ मेयर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस उन्हें राउंडअप भी कर चुकी है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने वीरवार को सदन की बैठक में मेयर रविकांत शर्मा से बहस करते हुए कहा था कि दमनप्रीत कांग्रेस का नेता नहीं हैं।

सेक्टर-22 में मेयर द्वारा ओपन एयर जिम के उद्घाटन समारोह में दमनप्रीत सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ विरोध किया था। सेक्टर-48 में प्रदर्शन में भी दमनप्रीत शामिल थे, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने दमनप्रीत सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। दमनप्रीत युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं और उनका पूरा परिवार पार्टी से जुड़ा है। छाबड़ा का कहना है कि दमनप्रीत उनके अध्यक्ष पद के कार्यकाल में भी कई प्रदर्शनों में शामिल हो चुका है। शुक्रवार को सदन की बैठक में मेयर रविकांत शर्मा ने कांग्रेस पार्षदों को कहा था कि उनकी पार्टी दमनप्रीत पर कार्रवाई करे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि वह दमनप्रीत के साथ हैं और दमनप्रीत को जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह जाएंगे। चावला का कहना है कि दमनप्रीत युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस समय कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के बीच विवाद भी चल रहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि दमनप्रीत कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं, शायद दविंदर सिंह बबला को इसकी जानकारी नहीं है कि दमनप्रीत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रह चुके हैं। दमनप्रीत ही नहीं उनके कई और दूसरे नेता भी हैं जो किसान आंदोलन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। चावला ने यह भी कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शनों में शामिल होने में किसी भी कांग्रेसी नेता को कोई मनाही नहीं है और दमनप्रीत ने भी कोई हिंसा नहीं की है।

chat bot
आपका साथी