चंडीगढ़ कांग्रेस को झटका दे सांसद मनीष तिवारी के करीबी चंद्रमुखी शर्मा हुए AAP में शामिल

चंद्रमुखी शर्मा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की है। वह युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। चंडीगढ़ में वह आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी गुट के सक्रिय सदस्य माने जाते रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 02:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 02:01 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस को झटका दे सांसद मनीष तिवारी के करीबी चंद्रमुखी शर्मा हुए AAP में शामिल
चंद्रमुखी शर्मा चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ-साथ दो बार पार्षद रह चुके हैं।

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रमुखी शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी के करीबी माने जाते हैं। उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद अगले कुछ दिनों में कई अन्य कांग्रेस नेता भी आप में शामिल हो सकते हैं।

चंद्रमुखी शर्मा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की है। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वह अब चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा है कि ग्राउंड पर काफी मेहनत की जाएगी। उनका पूरा फोकस अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव पर रहेगा। इस दौरीन आप नेशनल ऑर्गनाइजेशन बिल्डिंग टीम इंचार्ज और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री दुर्गेश पाठक मौजूद रहे। दुर्गेश पाठक ने आम आदमी पार्टी में चंद्रमुखी शर्मा का स्वागत किया और आशा व्यक्त की शर्मा चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करेंगे।

चंद्रमुखी शर्मा आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी के दोस्त हैं और चंडीगढ़ में वह तिवारी गुट के सक्रिय सदस्य माने जाते रहे हैं। ऐसे में उनके पार्टी में शामिल होने से आप को भी मजबूती मिली है। आम आदमी पार्टी इस समय शहर में भाजपा के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर मोर्चा खोले हुए है। पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने आप की टिकट से चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस में रहते हुए कभी पूर्व सांसद पवन बंसल से नहीं बनी

मालूम हो कि चंद्रमुखी शर्मा दो बार नगर निगम के पार्षद भी रह चुके हैं और कांग्रेस में कई सीनियर पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि चंडीगढ़ कांग्रेस में काम करते हुए चंद्रमुखी शर्मा कि कभी भी पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल से नहीं बनी। पार्टी में रहते हुए भी चंद्रमुखी शर्मा ने बंसल के खिलाफ कई बार मोर्चा खोला।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी