चंडीगढ़ में किरण बाला के आप में शामिल होने पर कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा- डेढ़ साल पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका

चंडीगढ़ आप में शामिल हुई नेत्री किरण बाला के संबंध में कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है।महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने कहा है कि किरण बाला को डेढ़ साल पहले ही अनुशासन हीनता के कारण महिला कांग्रेस से निकला जा चुका है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 11:44 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 11:44 AM (IST)
चंडीगढ़ में किरण बाला के आप में शामिल होने पर कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा- डेढ़ साल पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका
चंडीगढ़ में किरण बाला के आप में शामिल होने पर कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा लिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आप में शामिल हुई नेत्री किरण बाला के संबंध में कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है।महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने कहा है कि किरण बाला को डेढ़ साल पहले ही अनुशासनहीनता के कारण महिला कांग्रेस से निकला जा चुका है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के इस दावे को सरासर  झूठ का पुलिंदा करार दिया है की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष किरण उनकी पार्टी में शामिल हो गई है। ज्योति ने प्रेस बयान में साफ किया है कि डेढ़ साल पहले ही मिली कई शिकायतों और अनुशाशनहीनता कारण इनको महिला कांग्रेस से निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को ऐसे झूठे दावे शोभा नहीं देते और इस से यह जाहिर होता हे की उसका राजनीती में दीवाला पिट चुका है।

महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने इस बात कि कड़े शब्दों में निंदा कि है की आम आदमी पार्टी में शामिल हुई किरण बाला और सोनाली पंडित को महिला कांग्रेस चंडीगढ़ के पदों से पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हुआ इनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। वर्तमान में वह महिला कांग्रेस से इनका कोई संबंध नहीं है। पार्टी का अनुशासन भंग करने के कारण इनको महिला कांग्रेस के पदों से निष्कासित कर दिया गया था। महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने बताया कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस में 40 फीसद महिलाएं एससी समाज से है और पार्टी ने हर एक महिला को पूरा सम्मान दिया है लेकिन इन जैसी महिलाएं अच्छे पद लेकर भी पार्टी को प्रमोट ना कर कर अपनी निजी कार्यों में पार्टी का लाभ उठाना चाहती हैं जोकि सरासर पार्टी विरोधी गतिविधि है।

बाला हुई थी सोमवार को शामिल 

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग एवं संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर की उपस्थिति में सोमवार को ड्डूमाजरा में चंडीगढ़ कांग्रेस की जिला नं-2 की महिला अध्यक्ष किरण बाला, युवा साथी नरेंद्र बोहित, विजय कुमार एवं अमित कुमार को अन्य साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। आप में शामिल होने के अवसर पर किरण बाला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को बेचने का कार्य कर रही है, और ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाव देकर गरीब लोगों को ठेकेदारों की गुलाम बनाने का कार्य कर रही है। जनता मंहगाई की मार से जूझ रही लेकिन भाजपा सरकार अपने अंहकार में जी रही है। भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी होती है कि वह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी नीतियों को जनता के समक्ष लाएं। साथ ही जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां आम आदमी को मंहगाई की मार से राहत दिलाकर भाजपा सरकार पर दबाव बनाए। लेकिन कांग्रेस पार्टी दोनों जगहों पर विफल रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पी.पी.घई प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. गुरदेव सिहं, पंजाब से युवा नेत्री सोनाली पंडित, कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र विक्रम, उमेश जैन एवं अन्य साथी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी