चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद बबला का मेयर पर हमला, कहा- आपने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे निगम का नाम हो

डीगढ़ कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने नगर निगम मेयर रविकांत शर्मा के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए हैं। बबला ने मेयर को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने मेयर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 03:52 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद बबला का मेयर पर हमला, कहा- आपने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे निगम का नाम हो
कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबला और मेयर रविकांत शर्मा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने नगर निगम मेयर रविकांत शर्मा के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए हैं। बबला ने मेयर को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। बबला ने कहा कि मेयर रविवाकांत शर्मा के कार्यकाल को काफी समय हो गया है। जब से वह मेयर बने हैं तब से कोई भी काम ऐसा नहीं किया है, जिससे नगर निगम का नाम हुआ हो। 

बबला ने मनीमाजरा, सेक्टर-11 और 44 सहित कई सेक्टरों के इंटरनेट केबल की तार काटे जाने पर निगम और मेयर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंटरनेट केबल की तार काटे जाने से बच्चों के पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मालूम हो कि नगर निगम ने ऐसे तारों को काटा है जिन्हें नगर निगम अवैध मानता है। बबला का कहना है कि इस समय स्कूल बंद होने के कारण सभी बच्चो की ऑनलाइन घर से ही पढ़ाई हो रही है। ऐसे में इंटरनेट बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बबला का कहना है कि अगर ऐसा करना ही था तो दो दिन पहले हुई सदन की बैठक में ही कम से कम चर्चा कर ली जाती। ऐसे में चंडीगढ़ की जनता मेयर को माफ नहीं करेगी और कांग्रेस इसका डटकर विरोध करती है।

बबला ने आरोप लगाया कि पहले भी भाजपा शासित नगर निगम को काफी तोहफे दे चुकी है, जिसमें स्वच्छता मामले में चंडीगढ़ लगातार पिछड़ता जा रहा है। सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे चंडीगढ़ का नाम भी खराब हो रहा है। पार्कों का बुरा हाल है। कांग्रेस के कार्यकाल में जो शहर में फाउटेंन लगाए थे वह भी अब बंद पड़े हैं। बाजारों में जो पब्लिक टायलेट हैं वह खस्ताहाल हैं। भाजपा के कार्यकाल में सिर्फ शहरवासियों पर टैक्स लगाए गए हैं। इस समय शहर की पेड पार्किंग्स का बुरा हाल है। बढ़े हुए रेट चार्ज करने के बावजूद स्मार्ट फीचर नहीं लगाए गए हैं। प्रापर्टी और हाउस टैक्स के रेट दस गुना बढ़ा दिए गए। गारबेज कलेक्शन का रेट भी बढ़ा दिए गए, जिससे शहरवासी परेशान हैं। इस समय नगर निगम की ओर से प्रति किचन के हिसाब से गारबेज कलेक्शन चार्जेस लिए जा रहे हैंं।

chat bot
आपका साथी