Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में सुबह के तापमान में होने लगी गिरावट, आज दिन भर खिलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार दीपावली के दिन चले पटाखों का असर मौसम पर करीब चार दिनों तक पड़ेगा। अगर इस बीच पहाड़ों में तेज बारिश या फिर हिमपात होता है तो फिर चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव होना स्वाभाविक है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 01:21 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 01:21 PM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में सुबह के तापमान में होने लगी गिरावट, आज दिन भर खिलेगी धूप
चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आज शहर का मौसम साफ रहेगा और दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। चंडीगढ़ में सुबह का तापमान जहां 13 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 11 बजे तक तापमान 22 डिग्री रहा।इस दौरान तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान 27 डिग्री तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री रिकार्ड हो सकता है। विभाग के अनुसार 15 नवंबर तक कोहरा पड़ने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन का कहना है कि दीपावली के दिन चले पटाखों का असर मौसम पर करीब चार दिनों तक पड़ेगा। अगर इस बीच पहाड़ों में तेज बारिश या फिर हिमपात होता है तो फिर चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव होना स्वाभाविक है। फिलहाल वेस्टर्न डिस्टबेंस भी एक्टिव होता नजर नहीं आ रहा है और बारिश के भी कोई आसार नहीं बन रहे हैं।

पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी अब कम हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तापमान तो नीचे गिर रहा है लेकिन ठंड नहीं बढ़ रही है। वहां पर भी सुबह और रात के समय ही ठंड बढ़ रही है। अगर बात ट्राइसिटी की करें तो यहां मौसम अभी स्थिर बना हुआ है। राहत की बात यह है कि दिन में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है।निदेशक सिंह का कहना है कि 10 से 13 नवंबर काे पहाड़ी इलाकों पर हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। अगर ऐसा होता है तो चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत पर इसका असर जरुर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिमला, कुफरी, मनाली समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हिमपात होना शुरू हो जाएगा।

पहाड़ों में हो रही निरंतर हल्की बर्फबारी

डायरेक्टर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में ठंड के बढ़ने के पीछे एक ओर कारण है पहाड़ी ईलाकों में निरंतर रूप से हो रही हल्की बर्फबारी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी एरिया के साथ लगा होने की वजह से बर्फबारी होने के बाद ठंडी हवाओं का असर शहर पर सबसे ज्यादा पड़ता है।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में दीवाली पर घर के बाहर बैठी बुजुर्ग की सोने की बालियां लेकर स्नैचर फरार, अज्ञात पर केस दर्ज

chat bot
आपका साथी