चंडीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल ने सीधे सीरम इंस्टीट्यूट से हासिल की वैक्सीन, मई के लिए 12,000 डोज एलोकेट

चंडीगढ़ के चेतन्य अस्पताल को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशिल्ड वैक्सीन की 12 हजार डोज मई के लिए एलोकेट की हैं। वैक्सीन मिलने के बाद यह अस्पताल सीधे पेमेंट बेसिस पर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर सकता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:41 PM (IST)
चंडीगढ़ के प्राइवेट अस्पताल ने सीधे सीरम इंस्टीट्यूट से हासिल की वैक्सीन, मई के लिए 12,000 डोज एलोकेट
लोग कोविन पोर्टल से स्लॉट रजिस्ट्रेशन के बाद निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवा सकते हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। प्राइवेट हॉस्पिटल सीधे मैन्यूफेक्चरर से वैक्सीन हासिल करने लगे हैं। चंडीगढ़ के चेतन्य अस्पताल को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशिल्ड वैक्सीन की 12 हजार डोज मई के लिए एलोकेट की हैं।वैक्सीन मिलने के बाद यह अस्पताल सीधे पेमेंट बेसिस पर वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर सकता है। लोग कोविन पोर्टल से स्लॉट रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी