चंडीगढ़ कोठी प्रकरणः सलमान खान के बाडीगार्ड शेरा की पार्टी में आरोपित अशोक अरोड़ा की फोटो वायरल

चंडीगढ़ कोठी प्रकरण में वायरल फोटो पर जांच करने वाली एसआइटी में शामिल अधिकारियों ने कहा कि फोटो कब की है इसकी जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार अशोक अरोड़ भी जल्द ही आत्मसमर्पण करने वाला है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:36 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:36 PM (IST)
चंडीगढ़ कोठी प्रकरणः सलमान खान के बाडीगार्ड शेरा की पार्टी में आरोपित अशोक अरोड़ा की फोटो वायरल
चर्चित चंडीगढ़ कोठी प्रकरण में प्रॉपर्टी डीलर अशोक अरोड़ा फरार चल रहा है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इंटरनेट मीडिया पर मामले में फरार चल रहे प्रॉपर्टी डीलर अशोक अरोड़ा की एक तस्वीर अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की पार्टी में शामिल होने की वायरल हो रही है। सूत्रों के अनुसार शिमला में आयोजित शेरा की पार्टी में अशोक अरोड़ा शामिल हुआ था। आरोपित अरविंद सिंगला ने आत्मसमर्पण के समय अपने बयान में बताया था कि उसे अशोक अरोड़ा ने फंसाया है। वहीं, वायरल फोटो पर जांच करने वाली एसआइटी में शामिल अधिकारियों ने कहा कि फोटो कब की है, इसकी जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार अशोक अरोड़ भी जल्द ही आत्मसमर्पण करने वाला है।

बता दें कि शराब कारोबारी अरविंद सिंगला भी इस मामले में आरोपित है। आरोपित बनाए जाने से पूर्व तक जांच में शामिल रहे। सिंगला ने बताया था कि साल 2017 में उससे प्रॉपर्टी डीलर अशोक अरोड़ा ने कहा कि संजीव महाजन सेक्टर-37 स्थित कोठी बेच रहा है। इसके बाद सेक्टर-40 में संजीव महाजन और अशोक अरोड़ा से कोठी के सौदे के मुद्दे पर उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद ही तत्कालीन डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल के ऑफिस में उनके भाई सतपाल डागर के साथ मीटिग कर कोठी बेचने की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। इस दौरान सिंगला को 33 फीसद शेयर पर राजी कर प्रॉपर्टी डीलर सौरव गुप्ता को कोठी बेची गई। वहीं, सेक्टर-39 के तत्कालीन थाना प्रभारी राजदीप सिंह पर शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। 

चार आरोपित जिन पर इनाम घोषित किया था 

शराब ठेकेदार अरविंद सिंगला 

प्रॉपर्टी डीलर खलेंद्र सिंह कादियान 

दलजीत सिंह रुब्बल 

प्रॉपर्टी डीलर सौरभ गुप्ता 

chat bot
आपका साथी