चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और मां पीजीआइ में भर्ती

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के परिवार के लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। परिवार को सात लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनकी माता और पत्नी को पीजीआइ में भर्ती करवाया गया है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 02:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 02:29 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव, पत्नी और मां पीजीआइ में भर्ती
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के परिवार के लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। परिवार को सात लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनकी माता और पत्नी को पीजीआइ में भर्ती करवाया गया है। जबकि अरुण सूद और उनके भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

सूद ने बताया कि उनके दोनों बच्चों और पिता को भी कोरोना संक्रिमत हुए हैं। बता दें कि उन्होंने और उनकी पत्नी सहित माता-पिता ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगवा ली थी। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की पत्नी अंबिका सूद इससे पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। सूद की पत्नी अंबिका सूद हरियाणा सरकार में एडीशनल एडवोकेट जनरल के पद पर तैनात हैं। अरुण सूद की भाभी और उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

वहीं भाजपा के महासचिव रामवीर भट्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपील की है कि जरूरत होने पर ही पार्टी कार्यालय में आएं। उन्होंने कहा कि कोरोना काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए कार्यकर्ता घर पर ही रहे बिना किसी काम के पार्टी कार्यालय में न आएं।

chat bot
आपका साथी