चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का दावा, वार्ड के कम्युनिटी सेंटर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने अपने वार्ड सेक्टर-38वेस्ट में लगाई गई नई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। उन्होंने दावा किया कि उनके वार्ड के सामुदायिक केंद्रों की सुविधाएं किसी भी पांच सितारा होटल से कम नहीं है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:53 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का दावा, वार्ड के कम्युनिटी सेंटर किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं
अपने वार्ड में नई लगाई गई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन करते अरुण सूद।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट के तिकोना पार्क में हाई मास्क लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। वार्ड पार्षद अरुण सूद ने नई हाई मास्क लाइट का उद्घाटन करके इस लाइट को जनता को समर्पित किया। स्थानीय पार्षद एवं भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि सेक्टर-38वेस्ट के लोगों ने उनके वार्ड में कई विकास  कार्यों पूरा होते देखा है। उन्होंने दावा किया कि उनके वार्ड के सामुदायिक केंद्रों की सुविधाएं किसी भी पांच सितारा होटल से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि वार्ड निवासियों की हर उचित समस्या को उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया है। सेक्टर-38 का विकास अगर हुआ है तो भाजपा के शासनकाल में हुआ है। उन्होंने वार्ड में विकास कार्यों को करवाने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचाया यदि समय रहते हम लापरवाही छोड़कर अपनी सुरक्षा खुद करने लगे तो तीसरी लहर से बचा जा सकता है। यदि कोई बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र तक चलकर नहीं जा सकता तो उसके लिए चिकत्सकों की टीम को उनके द्वार तक भेजने की भी मुहिम भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की है। लोगों तक चिकित्सकों को पहुंचाना और उनका टीकाकरण करवाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जल्द ही वे मोबाइल वैन के माध्यम से स्थानीय लोगों को टीका लगवाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता उनके घरों में आएंगे और टीकाकरण करवाएंगे।

उन्होंने आज हाई मास्क लाइट को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि उन्हें हर्ष है कि इससे अब ग्राउंड में होने वाले अंधेरे से लोगों को निजात मिलेगी। अब लोग बेझिझक यहां पर आराम से सैर सपाटा कर सकते हैं। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम विभाग की जेई मनप्रीत कौर, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के डॉ भीम राव आंबेडकर जिला के जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिपेंडेंट के अध्यक्ष राजवीर सिंह बराड़, एच आई जी अप्पर अध्यक्ष नेहा अरोड़ा, जगजीत सिंह सोढ़ी,  एचआइजी लोअर के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह विर्क, हंस राज ग्रोवर, रूही राम, पॉकेट बी के आनंद सिंह, पंडित प्रेम भट्ट, उत्तरांचल सभा के अध्यक्ष आनंद नागोई, भाजपा मंडल प्रभारी और जिला महासचिव वैभव पराशर, महामंत्री रवि रावत, कोषाध्यक्ष विनोद राणा, मंडल अध्यक्ष आजाद कुमार पंकज, उपाध्यक्ष पियूष बग्गा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजीव ग्रोवर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी