Bihar Assembly Polls : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ भाजपा ने कसी कमर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपिंदर यादव ने अक्टूबर और नवंबर माह में कभी भी चुनावी बिगुल बजने से पहले ही रणनीति तय करने की बात कही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:34 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:34 AM (IST)
Bihar Assembly Polls : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ भाजपा ने कसी कमर
Bihar Assembly Polls : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ भाजपा ने कसी कमर

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की और चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। सूद ने बताया कि बैठक से पूर्व राष्ट्र स्तर पर भी वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव भूपिंदर यादव ने उन प्रदेश के अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों से बातचीत की, जिसमें बिहार के लोग जाकर बसे हुए हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों ने इस वर्चुअल बैठक में भाग लिया था।

राष्ट्रीय महामंत्री भूपिंदर यादव ने पार्टी के प्रदेश प्रमुखों से बिहार विधानसभा के चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा और अक्टूबर और नवंबर माह में कभी भी चुनावी बिगुल बजने से पहले ही रणनीति तय करने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ में बिहार की कौन-कौन सी विधानसभा के लोग रहते हैं, उसके अनुसार आगामी 10 अगस्त तक सोशल मीडिया पर बिहार की विधानसभाओं के हिसाब से ग्रुप बनाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए और उनकी एरिया वाइज वर्चुअल रैली का आयोजन 10 से 20 अगस्त तक किया जाए। वर्चुअल बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव गणेश झा ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि यहां पर रहने वाले बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मिलें।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी