चंडीगढ़ भाजपा इंडस्ट्रियल सेल कन्वीनर ने कहा, लॉकडाउन में कच्चा माल देने वाली कंपनियों को खोलने की छूट मिले

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कन्वीनर अवि भसीन ने पंजाब में कच्चा माल देने वाली कंपनियां खुली हैं जिस कारण यहां के उद्योग पंजाब से सामान खरीदते हैं। इससे चंडीगढ़ में दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है और राजस्व में भी गिरावट आ रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 04:21 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा इंडस्ट्रियल सेल कन्वीनर ने कहा, लॉकडाउन में कच्चा माल देने वाली कंपनियों को खोलने की छूट मिले
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कन्वीनर अवि भसीन की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कन्वीनर अवि भसीन ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर अपील की है कि वे फैक्टरियों में कच्चा माल सप्लाई करने वाली कंपनियों को लॉकडाउन में काम करने की अनुमति दी जाए। कच्चे माल की सप्लाई के बिना शहर की तमाम फैक्टरियों की भूमिका ही खत्म हो जाती है। कच्चे माल की सप्लाई के बिना फैक्ट्रियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। इसलिए प्रशासन को लॉकडाउन में कच्चा माल सेवा प्रदाता कंपनियों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए। फिर चाहे उन्हें ऑड ईवन के माध्यम से ही क्यों न खोलना पड़े। 

भसीन ने बताया कि कच्चा माल देने वाली कंपनियां न खुलने से उद्योग लगातार घाटे में चल रहा है। इस कारण न तो प्रोडक्शन सुचारू रूप से चल रहा है और न ही वितरण का काम। उद्योगों में हजारों मजदूर भी काम करते हैं इससे उनकी आजीवका पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब में कच्चा माल देने वाली कंपनियां खुली हैं, जिस कारण यहां के उद्योगों के ग्राहक पंजाब से सामान खरीदते हैं। इससे चंडीगढ़ की दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है और सरकार के राजस्व में भी गिरावट आ रही है।

उन्होंने बताया कि कच्चा माल प्रदाता कंपनियों में ऑटो सर्विस सेंटर्स, हार्डवयर्स, ऑटो मैकेनिकल, स्पेयर्स पार्ट्स एंड एक्सेसरिस इत्यादि सभी सेवाएं आती है जो कि जनसाधारण को भी प्रभावित करती हैं। ये लोगों से सीधे तौर से जुड़ी हैं। जिसे ऑड ईवन के माध्यम से खोल देना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि शहर में उद्योगों को उभारने के लिए प्रशासन को ऑड-ईवन का फार्मूला अपनाते हुए कच्चा माल सेवा प्रदाता कंपनियों और ऑटो मोबाइल से संबंधित कार्यों को खोलना चाहिए ताकि उद्योगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

chat bot
आपका साथी