छतबीड़ से भी बड़ा और खास होगा चंडीगढ़ का बर्ड एवियेरी, स्ट्रक्चर किया जा रहा तैयार

चंडीगढ़ से एकदम सटे सिटी फॉरेस्ट में बर्ड एवियेरी का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन चंडीगढ़ का एवियेरी थोड़ा हटकर इससे खास होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह देखने में बिल्कुल नेचुरल लगेगा। ऐसा लगेगा ही नहीं कि इसे बनाया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:14 PM (IST)
छतबीड़ से भी बड़ा और खास होगा चंडीगढ़ का बर्ड एवियेरी, स्ट्रक्चर किया जा रहा तैयार
चंडीगढ़ में बर्ड एवियेरी का स्ट्रक्चर तैयार हो रहा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। सुखना लेक शहर की लाइफलाइन है। इन दिनों बेशक लेक पर एंट्री बंद है। लेकिन आम दिनों सैकड़ों लोगों की सुबह की शुरुआत और शाम यहीं ढ़लती है। यह शहर का सबसे हॉट टूरिस्ट स्पॉट है। लेकिन अब इसके बगल में ही एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट बन रहा है जो पर्यटकों से हमेशा गुलजार रहने वाला है। शहर से एकदम सटे सिटी फॉरेस्ट में बर्ड एवियेरी का काम तेजी से चल रहा है। अब इसका स्ट्रक्चर तैयार करने का काम चल रहा है। छतबीड़ जू की तरह ही यह बर्ड एवियरी होगा। लेकिन चंडीगढ़ का एवियेरी थोड़ा हटकर इससे खास होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह देखने में बिल्कुल नेचुरल लगेगा। ऐसा लगेगा ही नहीं कि इसे बनाया गया है। इसी वजह से इसकी ऊंचाई काफी ज्यादा रखी गई है। जो छतबीड़ जू से अधिक है। इसमें पक्षी ऐसे उड़ारी भरते दिखेंगे जैसे खुले आसमान में उड़ रहे हैं।

प्रशासक का ड्रीम प्रोजेक्ट

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सिटी फॉरेस्ट में बर्ड एवियेरी तैयार करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से यहां काम शुरू हुआ। प्रशासक बदनौर के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर भी इसे देखा जा रहा है। अब प्रशासक का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि सितंबर से पहले इस एवियेरी को तैयार कर उद्घाटन कराया जाएगा। जिससे प्रशासक बदनौर अपने रहते यह प्रोजेक्ट शहर को सौंप कर जाएं। फॉरेस्ट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट तेजी से इसका काम पूरा करने में जुटे हैं। इन दिनों पाबंदियों के बावजूद एवियेरी का काम चल रहा है।

सुखना के बिल्कुल पास

यह बर्ड एवियेरी इसलिए भी खास रहने वाला है क्योंकि यह सुखना लेक और रॉक गार्डन के बीच में है। जो दोनों से ही वॉकिंग डिस्टेंस पर है। ऐसे में पर्यटकों को एक ही जगह तीन टूरिस्ट प्लेस मिल जाएंगे। बर्ड एवियेरी का एरिया वैसे ही बहुत शांत है। यहां पहुंचने पर अलग ही सुकून की अनुभूति होती है। सिटी फॉरेस्ट में आठ किलोमीटर का वॉर्किंग ट्रैक भी बनाया गया है जहां सैर की जा सकती है। ओपन जिम और बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क तक है। यहां छुट्टी के दिन सिटीजन पिकनिक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें-  RL Bhatia Passed Away: 1984 के सिख दंगों में जीत दर्ज कर बचाई थी कांग्रेस की साख, बाद में नवजोत सिंह सिद्धू से खाई मात

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी