Chandigarh AQI: ठंड ने बढ़ाया चंडीगढ़ का पॉल्यूशन लेवल, एक्यूआइ 150 पार, जानें दूसरे शहरों का हाल

बुधवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) बढ़कर 150 के पार पहुंच गया। यह दोपहर 12 बजे 152 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं सुबह करीब आठ बजे शहर का एक्यूआइ 130 के आसपास दर्ज किया गया था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 02:04 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:04 PM (IST)
Chandigarh AQI: ठंड ने बढ़ाया चंडीगढ़ का पॉल्यूशन लेवल, एक्यूआइ 150 पार, जानें दूसरे शहरों का हाल
शहर में तापमान गिरने से पॉल्यूशन लेवल बढ़ गया है।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Chandigarh AQI अचानक पारा गिरने से बुधवार को ठंड (Cold) बढ़ गई। इससे हवा में नमी का मात्रा काफी बढ़ गई। इसका असर हवा पर भी पड़ रहा है। हवा भी पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गई है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index)  बढ़कर 150 के पार पहुंच गया। यह दोपहर 12 बजे 152 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सुबह करीब आठ बजे शहर का एक्यूआइ 130 के आसपास दर्ज किया गया था। उसके बाद जैसे जैसे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी वैसे वैसे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता चला गया। वहीं, साथ लगते पंचकूला का हाल भी खराब है। पंचकूला का एक्यूआइ 160 दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब और हरियाणा के शहरों से अभी चंडीगढ़ की हवा काफी हद तक ठीक है।

वीरवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना विशेषज्ञ जता रहे हैं। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि यह बारिश शहर के लिए काफी बेहतद होगी। बारिश होती है तो हवा में तैर रहे प्रदूषण के कण नीचे बैठ जाएंगे। बारिश होती है तो हवा पहले की तरह साफ हो जाएगी। इससे पहले दशहरे के बाद भी बारिश से ही हवा साफ हुई थी। उस बारिश का असर अभी तक भी दिख रहा है।

दिल्ली एनसीआर की हालत खराब

चंडीगढ़ में एक्यूआई 152 दर्ज किया गया तो देश की राजधानी दिल्ली के हालात अभी काफी संजीदा है। बुधवार सुबह नई दिल्ली का एक्यूआइ 360 दर्ज किया गया। गुरुग्राम का 359, फरीदाबाद का 347 और गाजियाबाद का 371 दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के शहरों में पंजाब के शहरों से एक्यूआई ज्यादा है।

प्रमुख शहरों में एक्यूआइ का स्तर

चंडीगढ़        152

पंचकूला        160

अंबाला        309

करनाल         243

सोनीपत        288

अमृतसर        165

जालंधर        184

लुधियाना        250

पटियाला        205

नई दिल्ली    360

गुरुग्राम        259

फरीदाबाद    347

नोएडा        325

गाजियाबाद    371

chat bot
आपका साथी