Chandigarh Pollution Update: चंडीगढ़ में 100 प्वाइंट की गिरावट के बाद खराब श्रेणी में AQI, पंचकूला में सुधार

चंडीगढ़ में रविवार को छुट्टी के दिन तो एयर क्वालिटी इंडेक्स कम होकर 88 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया था। सोमवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज होने का कारण सड़कों पर निकले बड़ी संख्या में वाहन हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:37 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:37 PM (IST)
Chandigarh Pollution Update: चंडीगढ़ में 100 प्वाइंट की गिरावट के बाद खराब श्रेणी में AQI, पंचकूला में सुधार
चंडीगढ़ में रविवार को एक्यूआई कम होकर 88 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया था। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण के स्तर में बड़ी गिरावट आई है लेकिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अब भी 100 के ऊपर खराब स्तर पर बना हुआ है। सोमवार सुबह एक्यूआई 112 दर्ज किया गया। वहीं, पंचकूला का एक्यूआई 87 दर्ज किया गया है। इससे पहले दो दिन तक एक्यूआई में बड़ी गिरावट देखी गई। रविवार को छुट्टी के दिन तो यह कम होकर 88 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया था। सोमवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज होने का कारण सड़कों पर निकले बड़ी संख्या में वाहन हैं। वाहनों से निकले धुएं और सड़क पर टायरों से उठी धूल की वजह से इसका स्तर बढ़ा है।

हालांकि चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण की स्थिति अब भी अन्य शहरों के मुकाबले काफी बेहतर है। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है। उत्तर भारत के कई शहरों में अभी भी एक्यूआई 300 के पार है। हालांकि पंचकूला में प्रदूषण का स्तर और भी कम है।

प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर

शहर                      एक्यूआई स्तर

चंडीगढ़                      112

पंचकूला                      87

जालंधर                       176

लुधियाना                    125

पटियाला                      98

अंबाला                        131

कुरुक्षेत्र                        95

करनाल                      115

सोनीपत                     108

नई दिल्ली                   336

गुरुग्राम                      322

फरीदाबाद                  331

नोएडा                        304

गाजियाबाद                  284

यह भी पढ़ें - अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी पहुंचे CM Channi को झेलना पड़ा भारी विरोध, गेट के बाहर अध्यापकों की नारेबाजी

chat bot
आपका साथी