फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ से बढ़ी यात्रियों की संख्या, फ्लाइट्स शेड्यूल में जुड़े गोवा, लखनऊ और पटना

Chandigarh Airport Flight Schedule नए शेड्यूल के अनुसार अहमदाबाद दिल्ली मुंबई कोलकाता लखनऊ श्रीनगर अहमदाबाद गोवा बेंगलुरु हैदराबाद कुल्लू धर्मशाला लेह और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट होगी। पहली फ्लाइट्स सुबह 610 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:38 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:38 PM (IST)
फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ से बढ़ी यात्रियों की संख्या, फ्लाइट्स शेड्यूल में जुड़े गोवा, लखनऊ और पटना
नए विंटर शेड्यूल के मुताबिक चंडीगढ़ एयरपोर्ट्स से 29 फ्लाइट्स का संचालन होगा। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक चंडीगढ़ एयरपोर्ट्स से अब 29 फ्लाइट्स का संचालन होगा। इसमें अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, श्रीनगर, अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरु, हैदराबाद, कुल्लू, धर्मशाला, लेह और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट होगी।

नया शेड्यूल 27 मार्च, 2021 तक लागू होगा। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट्स से पहली फ्लाइट्स सुबह 6:10 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। आखिरी फ्लाइट रात सवा नौ बजे दिल्ली के लिए जाएगी। नए शेड्यूल में चंडीगढ़ से गोवा, लखनऊ और पटना के लिए फ्लाइट्स शुरू हुई हैं।

किसान आंदोलन के चलते पूरी तरह से बंद है रेल यातायात

कोरोना महामारी से पहले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रोजाना पचास ट्रेनों का संचालन होता था। हर फेस्टिवल सीजन में दो से तीन ट्रेनें अतिरिक्त चलाई जाती थी, लेकिन इस बार  किसान आंदोलन के चलते ट्रेन यातायात पूरी तरह से बंद है। रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली कालका -शताब्दी, चंडीगढ़ -लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ -गोरखपुर एक्सप्रेस और पाटलीपुत्र एक्सप्रेस फिलहाल चार नवंबर तक रद हैं। इसके बाद भी रेल यातायात शुरू होगा, यह किसान आंदोलन पर निर्भर करता है। लोग सालभर इंतजार करते हैं कि वह अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन रेल यातायात बंद होने से यह लोग खासे परेशान हैं।

किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रेल यातायात पूरी तरह से बंद हैं। हमारे लिए यात्री सुरक्षा सबसे पहले है। ऐसे में किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद ही ट्रेन शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।

-अनिल अग्रवाल, रेलवे अधीक्षक

chat bot
आपका साथी