Chandigarh Air Travel Alert: आज से 100 फीसद यात्री क्षमता के साथ उड़ेगी फ्लाइट्स, मिलेगी सस्ती टिकट

Chandigarh Air Travel Alert फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इससे विमानन कंपनियों को फायदा होगा इसके साथ यात्रियों को भी सस्ती टिकट मिलेगी। एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी प्रिंस ने बताया कि यह बेहतरीन फैसला है

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:58 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:58 AM (IST)
Chandigarh Air Travel Alert: आज से 100 फीसद यात्री क्षमता के साथ उड़ेगी फ्लाइट्स, मिलेगी सस्ती टिकट
फ्लाइट्स की कैपेसिटी कैप्स हटाने का फैसला लिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Air Travel Alert: विमानन यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने और संक्रमित मामलों में आई गिरावट के बाद अब सरकार ने फ्लाइट्स की कैपेसिटी कैप्स हटाने का फैसला लिया है। आज से विमान अपनी 100 फीसद यात्री क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगे। हालांकि उड़ान के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना होगा।

बता दें फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इससे विमानन कंपनियों को फायदा होगा, इसके साथ यात्रियों को भी सस्ती टिकट मिलेगी। एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी प्रिंस ने बताया कि यह बेहतरीन फैसला है, इससे यात्रियों को फेस्टिवल सीजन में दिक्कत नहीं होगी।

एयरपोर्ट से रोजाना बढ़ रही है यात्रियों की संख्या

फेस्टिवल सीजन औऱ कोरोना संक्रमण के मामले कम आने से एक बार फिर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी प्रिंस ने बताया कि कि दो तीन महीने पहले तक जहां चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रोजाना यात्रियों की आवाजाही 1200 से 1500 के बीच थी, वहीं अब यात्रियों की संख्या 6000 के पार जाने लगी है। बता दें लॉकडाउन से पहले एयरपोर्ट से रोजाना  15 से 20  हजार लोगों की आवाजाही थी।

20 शहरों से एयरपोर्ट की सीधी फ्लाइट

मौजूदा समय में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से 41 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। अहमदाबाद, दिल्ली,  मुंबई,कोलकाता, लखनऊ, श्रीनगर, अहमदाबाद,गोवा, बेंगलुरु, हैदराबाद, कुल्लू, पुणे, धर्मशाला, लेह, लखनऊ, कोलकाता, हिसार, देहरादून, धर्मशाला और शिमला जैसे शहरों के लिए एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्ष 2003 में जहां चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री की संख्या तीन लाख के करीब थी, वहीं वर्ष 2015-16 में यात्री संख्या 16 लाख के करीब हो गई। वर्ष 2018 में यह संख्या 20 लाख के करीब है। हालांकि साल 2019 में रनवे निर्माण के चलते ज्यादातर समय एयरपोर्ट बंद रहा बावजूद इसके सामान्य दिनों में हर महीने यात्रियों की संख्या डेढ़ से दो लाख के बीच रही। वर्ष 2019 में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 23,50,459 यात्रियों ने सफर किया था। वहीं साल 2020 में मात्र सवा चार लाख लोगों की एयरपोर्ट पर आवाजाही रही।

वर्ष 2021 में यात्री संख्या का ब्यौरा  

महीना - आने वाले यात्री - जाने वाले यात्री

जनवरी - 115771 - 109851

फरवरी - 127167 - 112038

मार्च – 124436   - 109701

अप्रैल - 81758 - 72308

chat bot
आपका साथी