प्रदूषण का स्तर बढ़ने से फिर बिगड़ने लगी चंडीगढ़ की हवा, 100 के पार हुआ एक्यूआइ

चंडीगढ़ में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में आएगा। पंचकूला में बुधवार को एक्यूआइ 128 दर्ज किया गया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:35 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:35 AM (IST)
प्रदूषण का स्तर बढ़ने से फिर बिगड़ने लगी चंडीगढ़ की हवा, 100 के पार हुआ एक्यूआइ
चंडीगढ़ में फिर बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इससे हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। बुधवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 111 माइक्रोग्राम  प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। तापमान का स्तर जितना कम हो रहा है एयर क्वालिटी उतनी ही खराब हो रही है। आसपास के शहरों में तो एक्यूआइ इससे भी खराब है। पंचकूला में बुधवार को एक्यूआइ 128 दर्ज किया गया हालांकि 10 दिन पहले तक यह 300 के पास पहुंचने वाला था अब इसमें कमी आई है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में आएगा और यह काम आना शुरू होगा। बात पंजाब-हरियाणा की करें तो यहां भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा। फतेहगढ़ साहिब में एक्यूआइ 228 दर्ज किया गया, लुधियान में 125, जालंधर में 114 और अमृतसर में 121 दर्ज किया गया। हरियाणा में भी प्रदूषण का असर कई शहरों में काफी बढ़ा है। अंबाला में बुधवार को एक्यूआइ 139 दर्ज किया गया जबकि कुरुक्षेत्र में यह 228 तक हो चुका है। करनाल में एक्यूआइ 128 दर्ज किया गया l

दिल्ली एनसीआर में हालत खराब

देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में है। प्रदूषण का स्तर 300 के पार है। नई दिल्ली का एक्यूआइ 316 दर्ज किया गया। नोएडा का 352, फरीदाबाद 334 और गुरु ग्राम में 304 दर्ज किया गया। यहां लंबे समय से ही है तीन सौ के आसपास ही बना हुआ है जिसे बेहद खराब स्थिति माना जाता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी