मोहाली और पंचकूला के मुकाबले चंडीगढ़ की हवा ज्यादा साफ, ये है वजह, जानें दूसरे शहरों का हाल

सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं यह बारिश आस-पडा़ेस के राज्यों में भी हुई जिसका असर प्रदूषण पर पड़ा है। आस-पास के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बेहद कम हुआ है। मंगलवार को पंचकूला का एक्यूआइ 72 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ के 54 दर्ज किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:40 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 02:40 PM (IST)
मोहाली और पंचकूला के मुकाबले चंडीगढ़ की हवा ज्यादा साफ, ये है वजह, जानें दूसरे शहरों का हाल
मंगलवार सुबह चंडीगढ़ का एक्यूआइ 54 दर्ज किया गया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर की हवा में अब पहले की तरह तेजी से बदलाव नहीं हो रहा है। पहले जितनी तेजी से हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था अब ऐसा नहीं है। प्रदूषण के कण अब हवा में पहले की तरह नहीं ठहर रहे। यही वजह है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी इतना नहीं बढ़ा है। मंगलवार सुबह चंडीगढ़ का एक्यूआइ 54 दर्ज किया गया। एक्यूआइ का अब तेजी से नहीं बढ़ने की वजह बारिश का प्रभाव ही है। अभी बारिश का प्रभाव बना हुआ है। बारिश से हवा में व्याप्त प्रदूषित कण खत्म हो गए थे। इसी वजह से हवा अभी भी साफ है।

चंडीगढ़ ही नहीं आस-पास के शहरों में भी हाल ऐसा ही है। हालांकि चंडीगढ़ की हवा पंचकूला और मोहाली के मुकाबले ज्यादा स्वच्छ है। पंचकूला का एक्यूआइ 72 दर्ज किया गया। अक्टूबर के इन दिनों में अकसर एक्यूआइ 250 के आसपास होता है। लेकिन इस बार हवा अभी भी साफ है। यह शहरवासियों के लिए बड़ी राहत है। एक्यूआइ को 50 के आस-पास अच्छा माना जाता है। यह हवा सांस लेने के लिए एकदम स्वच्छ होती है।

दूसरे शहरों की हवा भी साफ

सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं यह बारिश आस-पडा़ेस के राज्यों में भी हुई, जिसका असर प्रदूषण पर पड़ा है। आस-पास के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बेहद कम हुआ है। मंगलवार को पंचकूला का एक्यूआइ 72 दर्ज किया गया। इसी तरह से हरियाणा के जिन शहरों में बारिश से पहले एक्यूआ 250 के पार पहुंच गया था अब वहां भी यह 100 से नीचे आ गया है। पंजाब के शहरों में भी कुछ ऐसा ही है।

प्रमुख शहरों का सोमवार सुबह एक्यूआइ लेवल

चंडीगढ़ 54

पंचकूला 72

अंबाला 75

कुरुक्षेत्र 85

लुधियाना 55

जालंधर 74

अमृतसर 54

नई दिल्ली 134

फरीदाबाद 129

नोएडा 148

गुरुग्राम 122

एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल

एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) को 0-50 के बीच ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘खराब’, 201 से 300 के बीच ‘बेहद खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत ज्यादा खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

chat bot
आपका साथी