चंडीगढ़ नागपुर से भी आगे : प्रशासक

जासं चंडीगढ़ 24 घंटे पानी की सप्लाई देने का प्रोजेक्ट नवनियुक्त प्रशासक बनवारी लाल पुरोहि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:30 AM (IST)
चंडीगढ़ नागपुर से भी आगे : प्रशासक
चंडीगढ़ नागपुर से भी आगे : प्रशासक

जासं, चंडीगढ़ : 24 घंटे पानी की सप्लाई देने का प्रोजेक्ट नवनियुक्त प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को काफी भाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से पानी की बर्बादी बचेगी वहीं पैसा भी बचेगा। उन्होंने पानी के रीयूज पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि 60 फीसद तक पानी को फिर से प्रयोग करने के लायक बनाया जा सकता है। शनिवार को प्रशासक ने 13 गांवों में होने वाले 102 करोड़ के कामों का शिलान्यास किया। इसके उपलक्ष्य में गांव बहलाना में एक कार्यक्रम किया गया, जिसमें सलाहकार धर्म पाल, गृह सचिव नितिन यादव, मेयर रविकांत शर्मा, कमिश्नर अनिन्दिता मित्रा के अलावा सभी अधिकारियों ने भाग लिया। सांसद किरण खेर भी मुबंई से वर्चुअल इस कार्यक्रम में जुड़ी। प्रशासकने इस मौके पर मेयर और कमिश्नर की जमकर तारीफ भी की। प्रशासक ने कहा कि वह नागपुर से है और उन्हें लगता था कि नागपुर में अच्छा काम होता है, लेकिन चंडीगढ़ में कामों की पारदर्शिता देखकर लगता है कि चंडीगढ़ में नागपुर से आगे हैं।

सभी 13 गांवों के विकास कार्य के लिए 102 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना है, जिसमें से 11 करोड़ का काम प्रशासन को करना था। जबकि शेष कार्यो के लिए 91 करोड़ रुपये नगर निगम को करने हैं। इस मौके पर प्रशासक ने लोगों को पीने के पानी को बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने पानी का महत्व बताते हुए अपने गांव की बचपन की याद को भी ताजा किया। जहां एक ही मीठे पानी का कुआं था। उन्होंने बताया कि जब गांव में जल योजना आई थी तो लोगों ने डांस करके खुशी मनाई थी। उन्होंने कहा कि खाना खाने के समय में आधा गिलास ही पानी का भरे और अगर उसके बाद जरूरत हो तो और पानी ले ले। भारत में जल को भगवान के अवतार वरुण का दर्जा दिया

प्रशासक ने कहा कि वह समझ सकते हैं कि कोविड महामारी के कारण विकास कार्यों की गति कुछ हद तक बाधित हुई, लेकिन काम करने की मंशा चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के बीच बरकरार है। इन सीवरेज और जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन से लगभग 1.30 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। राज्यपाल ने कहा कि भारत में जल को भगवान के अवतार 'वरुण' का दर्जा दिया जाता है, जिन्हें जल तत्व के सभी रूपों के देवता के रूप में पूजा जाता है। आप सभी को मेरी ओर से सलाह है कि घटते हुए जल संसाधनों और बढ़ती हुई पानी की मांग को पूरा करने के लिए जल संरक्षण करना इस समय की बड़ी जरूरत है। हम सभी को यह सीखने की जरूरत है कि पानी का सही उपयोग कैसे किया जाए।

इस मौके पर मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि गांव में शहर की तर्ज पर विकास किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो इस समय लाल डोरे की दिक्कत है उसे भी दूर किया जाएगा। उन्होंने सांसद की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि साल 2016 से भाजपा का मेयर है तब से लेकर अब तक इतने काफी एतिहासिक काम हुए हैं। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर प्रदर्शन

बहलाना गांव में जिस समय कार्यक्रम चल रहा था उससे पहले ही एयरपोर्ट लाइन प्वाइंट पर किसान आंदोलन के समर्थन में कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। जबकि गांव बहलाना में पुलिस ने किसी भी प्रदर्शनकारी को दाखिल नहीं होने दिया। इस मौके पर हरभजन सिंह मेंबर जिला परिषद , हरविदर सिंह, बलवीर पंच,जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह हरबंश सिंह, हर्ष, गुरवीर सिंह,संजोत वेदवान और सरनजीत सिंह ने बताया पुलिस की ओर से किसानों को गिरफ्तार किया गया, उसमें पिडू संघर्ष कमेटी से गुरप्रीत सिंह सोहल , गुरदियाल सिंह और लाभ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया।

chat bot
आपका साथी