CII Agro Food Tech-2020: प्रशासक बदनौर बोले- हमें अपने किसानों को आय सुरक्षा देनी चाहिए

शुक्रवार को सीआईआई एग्रो एंड फूड टेक-2020 के समापन समारोह में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि अब हमें खाद्य सुरक्षा से परे सोचना चाहिए और अपने किसानों को आय सुरक्षा की भावना वापस देनी चाहिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:49 PM (IST)
CII Agro Food Tech-2020: प्रशासक बदनौर बोले- हमें अपने किसानों को आय सुरक्षा देनी चाहिए
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सीआईआई एग्रो एंड फूड टेक-2020 के समापन समारोह में हिस्सा लिया।

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को सप्ताह भर चले सीआईआई एग्रो एंड फूड टेक-2020 के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब हमें 'खाद्य सुरक्षा' से परे सोचना चाहिए और अपने किसानों को 'आय सुरक्षा' की भावना वापस देनी चाहिए। हमें अपने किसानों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। किसानों को अपने खेतों को उत्पादन सह प्रसंस्करण केंद्रों में बदलने के लिए प्रशिक्षित किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि खेती को लाभदायक बनाकर किसानों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। हमारे संस्थानों में अनुसंधान के जरिये को उन महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करना चाहिए जो ग्रामीण कृषि व्यवसायों के विकास में बाधक हैं। उन्होंने आयोजन में नेतृत्व की भूमिका के लिए सीआईआई की सराहना की।

सीआईआई एग्रो एंड फूड टेक-2020 के अध्यक्ष अजय एस श्रीराम ने कहा कि 'वर्चुअल एरिना में सीआईआई

एग्रो एंड फूड टेक ने दुनिया भर में अपनी छाप और उपस्थिति महसूस की है। इस सप्ताह के दौरान इस

कार्यक्रम को 5 केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के 8 मंत्रियों, भारत सरकार के 14 सचिवों और संबंधित राज्य सरकारों ने संबोधित किया है। वर्चुअल प्रदर्शनी में ब्रिटेन, कनाडा, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष निखिल साहनी, उपाध्यक्ष अभिमन्यु मुंजाल भी मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी