प्रशासक बदनोर का आदेश, चंडीगढ़ में कृषि विधेयक जैसे धरने प्रदर्शन में भीड़ न जुटने दी जाए

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने डीजीपी संजय बेनिवाल को ऐसे कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुटने देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कहीं भी भीड़ जुटने की जानकारी मिले तो उसे तुरंत हटाया जाए। ऐसा कोई कार्यक्रम चंडीगढ़ में न होने देना सुनिश्चित किया जाए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:39 PM (IST)
प्रशासक बदनोर का आदेश, चंडीगढ़ में कृषि विधेयक जैसे धरने प्रदर्शन में भीड़ न जुटने दी जाए
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने डीजीपी संजय बेनिवाल को ऐसे कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुटने देने के आदेश दिए हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। कृषि विधेयकों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में जुट रही भीड़ कहीं कोरोना संक्रमण फैलने का कारण न बन जाए, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने डीजीपी संजय बेनिवाल को ऐसे कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुटने देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कहीं भी भीड़ जुटने की जानकारी मिले तो उसे तुरंत हटाया जाए। साथ ही कोई ऐसा कार्यक्रम चंडीगढ़ में न होने देना सुनिश्चित किया जाए। प्रशासक बदनौर ने ये आदेश पंजाब राजभवन में कोविड वार रूम मीटिंग के दौरान जारी किए। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल सहित अन्य विपक्षी दलों की ओर से कृषि विधेयकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। चंडीगढ़ में भी ऐसे प्रदर्शन हो रहे हैं।

कोरोना संक्रमण घटा, ली राहत की सांस

अगस्त की शुरुआत में चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा था। पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामले काफी कम आ रहे हैं। जितने नए मामले आ रहे हैं उससे ज्यादा ठीक होकर वापस लौट रहे हैं। इस पर प्रशासक बदनौर ने संतुष्टि जाहिर की। पीजीआइ को कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए चुने जाने को उन्होंने गर्व की बात कहा। प्रशासक ने डॉक्टरों की टीम को ट्रायल में सफल होने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि पीजीआइ को ट्रायल के लिए वालंटियर्स के लिए की जरूरत है। जो भी इस ट्रायल के लिए योग्य हैं वह पीजीआइ वेबसाइट पर विजिट कर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

डीसी मनदीप बराड़ ने बताया कि मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी जैसे नियमों के उल्लंघन पर 18 हजार चलान किए गए हैं। सवा पांच लाख रेजिडेंट्स आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. जी दिवान ने बताया कि छह हजार मरीजों को फिजिकल ओपीडी में देखा गया है।

डायलिसिस के लिए घुमाएं नंबर

प्रशासक ने बताया कि आउटडोर कोविड पेशेंट के लिए सिस्टम स्ट्रीमलाइन हो चुका है। चंडीगढ़ के रेजिडेंट्स 7087007434 नंबर पर कॉल कर डायलिसिस के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। पेशेंट को घर से एंबुलेंस लेकर जाएगी और डायलिसिस के बाद वापस भी छोड़ेगी। पीजीआइ और जीएमसीएच-32 में कोविड आउटडोर पेशेंट के लिए डायलिसिस मशीनें रिजर्व रखी गई हैं। घरों में आइसोलेट कोविड पेशेंट की नियमित मॉनीटरिंग पर भी प्रशासक ने जोर दिया। किसी भी तरह की मेडिकल कंसल्टेशन, स्वास्थ्य बिगड़ने और एंबुलेंस की जरूरत के लिए पेशेंट एरिया कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी