Chandigarh Today : चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की बैठक, जानिए शहर में और क्या रहेगा खास

Chandigarh Today पंजाब राजभवन में राज्यपाल और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर पंजाब और हरियाणा के अधिकारों के साथ कोविड वॉर रूम की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल होंगे।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 06:50 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 06:50 AM (IST)
Chandigarh Today : चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की बैठक, जानिए शहर में और क्या रहेगा खास
चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख प्रशासन सख्ती बढ़ा सकता है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कोराना वायरस के बढ़ रहे केस के बीच आज पंजाब राजभवन में राज्यपाल और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर पंजाब और हरियाणा के अधिकारों के साथ कोविड वॉर रूम की बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में शहर में सख्ती लागू करने का फैसला हो सकता है। मार्केट में दुकानों को ऑड-इवन बेस पर खोलने का भी निर्णय हो सकता है। कोविड-19 टेस्टिंग को लेकर बदनोर स्वास्थ्य विभाग को कई आदेश दे सकते हैं। मार्केट में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोगों पर सख्ती के लिए पुलिस को भी सख्त आदेश दिए जा सकते हैं।

- मलोया स्थित स्नेहालय में वर्ल्ड सोशल वर्क-डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें एसएलएसए सदस्य सचिव महावीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स, पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सोशल वर्क विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में साेशन वकर्स की ओर से काेविड-19 में किए गए कार्यो पर भी बात होगी।

- पंचकूला सेक्टर-5 स्थित होटल हॉलीडे इन पंचकूला में कोजिनूर मिसेज व मिस वर्ल्ड पंजाबन इंडिया 2021 का ग्रैंड फिनाले सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। फिनाले की ज्यूरी टीम में शामिल रहेंगे बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा, एक्टर राणा जंग बहादुर, सिंगर जसबीर जस्सी, सोनिया छाबड़ा और शो डायरेक्टर नैंसी घुमन। पूरे शो के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों के अलावा दिल्ली और विदेशों में बसी पंजाबी लड़कियों ने भी हिस्सा लिया। अलग-अलग दौर में कुल 2 हजार लड़कियों में यह मुकाबला हुआ व फिनाले में 40 मुटियारें सेलेक्ट हुईं हैं। पंचकूला सेक्टर-12ए में पार्क प्रीमियर लीग पंचकूला की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

- चंडीगढ़ सेक्टर-22 में ट्रैफिक पुलिस की मास्क को लेकर मुहिम दोपहर 1:30 बजे चलेगी। शहर में बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए पुलिस लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर लोगों को मास्क पहनने के फायदों से अवगत करवाएगी। मोहाली फेज-4 स्थित बीएसएनएल में नई एक्चेंज का उद्दाटन दोपहर तीन बजे से होगा। चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में नाटक संध्याशाला का मंचन शाम छह बजे से।नाटक का निर्देशन सुदेश शर्मा ने किया है जो रंगमंच के बहुत ही सुलझे निदेशकों में शुमार है।

chat bot
आपका साथी