Chandigarh Lockdown: चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार को रामनवमी पर लॉकडाउन, खुला रहेगा पंचकूला

बुधवार को राममनवमी पर चंडीगढ़ में लॉकडाउन रहेगा। मोहाली प्रशासन पहले से ही लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर चुका है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के नेतृत्व में गवर्नर हाउस में हुई बैठक में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:42 PM (IST)
Chandigarh Lockdown: चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार को रामनवमी पर लॉकडाउन, खुला रहेगा पंचकूला
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने गवर्नर हाउस में हुई बैठक में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले देखते हुए राममनवमी पर चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को पंजाब के मोहाली में पहले से ही लॉकडाउन लगाने की घोषणा की जा चुकी है। मंगलवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के नेतृत्व में गवर्नर हाउस में हुई बैठक में रामनवमी पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने नेगोशिएबल इंस्टूमेट के तहत बुधवार की सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है।इस संबंध में गृह सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

हरियाणा सरकार का पंचकूला में लॉकडाउन लगाने से इनकार

रामनवमी पर चंडीगढ़ और मोहाली में संपूर्ण लाकडाउन लगेगा जबकि पंचकूला खुला रहेगा। यूटी प्रशासन ट्राईसिटी- पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में एक साथ लॉकडाउन लगवाना चाहता था लेकिन पंचकूला में लाकडाउन लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने इनकार कर दिया। मोहाली ने यूटी प्रशासन की अपील पर सोमवार को ही लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी थी।

कांग्रेस ने भाजपा से स्टैंड स्पष्ट करने को कहा

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने ने रामनवमी के दिन लॉकडाउन पर भारतीय जनता पार्टी को अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा का रामनवमी के दिन लॉकडाउन लगा कर प्रशासन ने बहुत गलत संदेश दिया है। अच्छा होता प्रशासन आस्था के इस पर्व के दौरान मंदिर कमेटियों के साथ मिलकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह दिन मनाने का रास्ता निकालता। लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दवाओं की कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने प्रशासन से इन पर नकेल कसने को कहा।

विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सहगल ने कहा कि प्रशासन के रामनवमी पर लॉकडाउन लगाने की वह निंदा करते हैं। रामनवमी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है । उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हिंदू समाज की अनदेखी की है।

यह भी पढ़ें - बच्चे को लेकर अस्पताल जा रही महिला की कार हुई पंचर...मसीहा बनकर पहुंचा चंडीगढ़ पुलिस का जवान

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्रालय के पीजीआइ को बेड व वेंटिलेटर बढ़ाने के आदेश, अभी एडमिट हैं 243 कोरोना मरीज

यह भी पढ़ें- Chandigarh Micro Containment Zone: शहर के इन क्षेत्रों में जाने से बचें, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

यह भी पढ़ें- बाबर के शासनकाल में बना था मां जयंती का मंदिर, माता की महिमा से डाकू गरीबदास बना था प्रसिद्ध राजा

chat bot
आपका साथी