खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत चंडीगढ़ को मिल सकती है लड़के-लड़कियों की फुटबॉल एकेडमी

Chandigarh Sports News खेल मंत्रालय ने पिछले साल ही स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में हॉकी का सेंटर आफ एक्सीलेंस बना दिया था। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने बताया यूटी को बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा मिल रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:22 PM (IST)
खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत चंडीगढ़ को मिल सकती है लड़के-लड़कियों की फुटबॉल एकेडमी
खेलो इंडिया के तहत चंडीगढ़ को बॉक्सिंग और रोइंग का सेंटर आफ एक्सीलेंस और लड़के -लड़कियों की फुटबॉल एकेडमी मिलेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के सबसे बड़े स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 को खेल मंत्रालय की तरफ से एक्सीलेंस अॉफ सेंटर बनाने की कवायद जारी है। सूत्रों की माने तो स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 को खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत बॉक्सिंग और रोइंग का सेंटर आफ एक्सीलेंस और लड़के -लड़कियों की फुटबॉल एकेडमी मिलेगी। हालांकि यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से पहले ही लड़कों की फुटबॉल एकेडमी चल रही है। लड़कियों की फुटबॉल एकेडमी नहीं है। ऐसे में अगर खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत लड़के-लड़कियों की फुटबॉल एकेडमी मिल जाती है तो यह शहर की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के बड़ी खुशखबरी साबित होगी।

गौरतलब है कि स्पोर्ट्स -42 में मौजूदा समय में हॉकी स्टेडियम, फुटबॉल मैदान, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, इनडोर बॉस्केटबॉल कोर्ट, कबड्डी और खो की कोचिंग दी जाती है। इसके अलावा यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का भी कार्यालय भी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स-42 में ही है।

पिछले साल ही मिल गया था हॉकी का सेंटर अॉफ एक्सीलेंस

गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने पिछले साल ही स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में हॉकी का सेंटर आफ एक्सीलेंस बना दिया था। इसके बाद यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने बॉक्सिंग और रोइंग के खेलो इंडिया एकेडमी खोलने का प्रस्ताव भेजा था। अधिकारियों की माने तो 15 अक्टूबर को खेल मंत्रालय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 को बॉक्सिंग और रोइंग एक्सीलेंस अॉफ सेंटर बनाने की मंजूरी दे दी। इसके साथ चंडीगढ़ में खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत लड़के-लड़कियों की फुटबाल एकेडमी भी दी जा रही है।

अधिकारी बोले यूटी को मिल रहा है बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा

स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने बताया यूटी को बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा मिल रहा है। खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया गया है। हमें हॉकी का सेंटर पहले ही मिल गया था। हमने बॉक्सिंग और रोइंग का सेंटर बनाने के लिए खेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। उम्मीद है कि हमें इन खेलों के भी सेंटर आफ एक्सीलेंस मिल जाएंगे। अगर हमें यह सेंटर मिल जाते हैं तो यकीनन शहर के खिलाड़ियों को फायदा होगा। वहीं लड़के -लड़कियों की फुटबॉल एकेडमी मिलने के बारे में अधिकारिक पुष्टि होने पर बात करेंगे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी अॉफ इंडिया के रीजिनल डायरेक्टर पीके माटू ने कहा कि अभी हम खेल मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही कुछ बता सकता हूं।

chat bot
आपका साथी