चंडीगढ़ AAP नेता चितरंजन का कांग्रेस पर हमला, बोले- पानी के बढ़े दाम पर प्रदर्शन कर कांग्रेसी कर रहे दिखावा

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के नेता चितरंजन चंचल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। चंचल का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा शहर में बढ़े पानी के दामों के खिलाफ किए गए प्रदर्शन मात्र दिखावा हैं। कांग्रेस ने सोमवार को मनीमाजरा में पानी के बढ़े दामों को लेकर रोष जताया था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:25 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:25 AM (IST)
चंडीगढ़ AAP नेता चितरंजन का कांग्रेस पर हमला, बोले- पानी के बढ़े दाम पर प्रदर्शन कर कांग्रेसी कर रहे दिखावा
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा को एक ही थाली के चट्टे बट्टे बताया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के नेता चितरंजन चंचल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। चंचल का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा शहर में बढ़े पानी के दामों के खिलाफ किए गए प्रदर्शन मात्र दिखावा हैं। कांग्रेस ने सोमवार को मनीमाजरा में पानी के बढ़े हुए दामों को लेकर रोष जताया था। जिस पर आम आदमी पार्टी के नेता चितरंजन चंचल ने चंडीगढ़ कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं और दोनों दलों को लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। यही कारण है कि शहर में समस्याओं की भरमार है और कांग्रेस पानी के बिलों के रेट बढ़ाए जाने पर प्रदर्शन का नाटक कर अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को तलाशने में लगी है। अगर कांग्रेस को जनता की इतनी फिक्र होती तो निगम हाउस में इनके पार्षद इस प्रस्ताव का डटकर विरोध करते और प्रस्ताव पास ही न होने देते। फिर ऐसे प्रदर्शरन की जरूरत न पड़ती।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि शहर में कई समस्याएं तभी से हैं जब कांग्रेसी सत्ता सुख भोगने एवं कथित घोटालों मे व्यस्त थी। उस समय कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। अब कांग्रेस अपनी खिसकती जमीन तलाशने और अपनी साख बचाने के लिए धरना प्रदर्शन कर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।

चंचल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी  है जोकि निगम मे आने के बाद लोगों की समस्याओं का हल कर सकती है। आने वाले नगर निगम चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को जिताएंगे तांकि चंडीगढ़ में भी दिल्ली की तरह सस्ती बिजली, पानी, स्कूल एवं चिकित्सा सुविधाओं का लाभ ले सके। कोरोना काल मे जिस तरह से आम जनता पर आर्थिक वोझ डाला जा रहा है आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है और पानी के रेट को कम करने की प्रशासन से मांग करती है।

chat bot
आपका साथी