Chandigarh AAP की मांग, चंडीगढ़ के लिए बड़ा ऑक्सीजन प्लांट आवंटित करे केंद्र सरकार

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट आवंटित करने की मांग की है। ताकि शहर में कोरोना मरीजों को बचाया जा सके। आप ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह चंडीगढ़ के लिए 40 मिट्रिक टन कोटा तुरंत मंजूर करे

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:37 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:44 PM (IST)
Chandigarh AAP की मांग, चंडीगढ़ के लिए बड़ा ऑक्सीजन प्लांट आवंटित करे केंद्र सरकार
चंडीगढ़ आप ने केंद्र सरकार से चंडीगढ़ के लिए एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट की मांग की है।

चंडीगढ़, जेएनएन। प्रधानमंत्री राहत कोष से आवंटित 250 ऑकेसीजन प्लांट में से चंडीगढ़ के लिए एक भी ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत नहीं किया गया है। इस पर चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी (Chandigarh AAP) के संयोजक प्रेम गर्ग ने केंद्र सरकार सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रधानमंत्री राहत कोष से आवंटित 250 प्लांट में से चंडीगढ़ के लिए एक भी नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि पीजीआइ चंडीगढ़ को इस योजना के तहत एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट आवंटित किया जाना चाहिए था। पीजीआइ देश का सबसे प्रमुख चिकित्सा संस्थान है, जो एम्स दिल्ली के बाद गुणवत्ता के मामले में देश में दूसरे नंबर पर आता है। पीजीआइ चंडीगढ़ चिकित्सा देखभाल के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और यूपी के लगभग सभी गंभीर रोगियों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करता है। यह भारत का सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान भी है। 

गर्ग ने प्रधानमंत्री से पीजीआइ के लिए शहर में कम से कम एक बड़े आकार के ऑक्सीजन प्लांट को आवंटित करने का अनुरोध किया है। पीजीआइ परिसर में ही चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है। आप ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह चंडीगढ़ के लिए 40 मिट्रिक टन कोटा तुरंत मंजूर करे, जिसका पीजीआइ के कोटे से अलग से इस्तमाल किया जा सके। जिससे शहर के दूसरे सरकारी और निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े।

गर्ग ने सरकार से चंडीगढ़ के लिए कोविड वैक्सीन की 3 लाख डोज उपलब्ध करवाने की भी मांग की है, ताकि चंडीगढ़ के लोगों को संकट की इस घड़ी में सुरक्षा का एहसास हो। आप संयोजक गर्ग ने जनता से भी बिनती की है, कि जिन परिवारों ने बिना ज़रूरत के ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन संयंत्र घर पर रखे हुए हैं, वो प्रशासन को दान दे दें। प्रशासन इसके बदले ऐसे दानीयों को उनकी ज़रूरत के समय ऑक्सीजन देने का भरोसा दे सकता है।

chat bot
आपका साथी