चंडीगढ़ में आप संयोजक प्रेम गर्ग ने नए मेयर को दी बधाई, कहा- एमसी में फैले भ्रष्टाचार से निपटे

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग ने रविकांत शर्मा को शहर का मेयर चुने जाने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे और विभिन्न असफल परियोजनाओं पर नगर निगम किए जा रहे खर्च को रोक पाएंगे।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 11:17 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 11:17 AM (IST)
चंडीगढ़ में आप संयोजक प्रेम गर्ग ने नए मेयर को दी बधाई, कहा- एमसी में फैले भ्रष्टाचार से निपटे
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग ने रविकांत शर्मा को मेयर बनने पर बधाई दी।

चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग ने रविकांत शर्मा को शहर का मेयर चुने जाने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे और विभिन्न असफल परियोजनाओं पर नगर निगम किए जा रहे खर्च को रोक पाएंगे। इस मौके पर गर्ग ने कहा कि हम यह भी आशा करते हैं कि पानी के बढ़े रेटों को वापस लिया जाएगा और गारबेज डंप मुद्दे को नए मेयर की ओर से हल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  चंडीगढ़ में गारबेज कलेक्टर्स हड़ताल पर, एमसी दक्षिणी सेक्टरों में सेग्रीगेशन शुरू करने के लिए तैयार

रविकांत शर्मा सीएचबी आवंटियों की शिकायतों का निवारण करवाएं और साथ ही कचरा संग्रहकर्ताओं को न्याय भी दिया जाना चाहिए कि वे अपनी कमाई करते रहें। नए मेयर को प्रशासन और केंद्र सरकार से एमसी के लिए पर्याप्त धनराशि भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  चंडीगढ़ मेयर चुनावः कांग्रेस ने नियमों की अनियमितता के खिलाफ चुनाव आयोग को लिखा पत्र

मालूम हो कि इस समय नगर निगम में आम आदमी पार्टी का कोई भी पार्षद नहीं है लेकिन आम आदमी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले नगर निगम चुनाव में सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी है, ऐसे में इस साल होने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणा हो जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी