सात अगस्त तक बारिश के आसार, गिरेगा तापमान

जासं चंडीगढ़ शहरवासियों को आने वाले दिनों में गर्मी से निजात मिलती दिखाई दे रही है। मौस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:36 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:36 AM (IST)
सात अगस्त तक बारिश के आसार, गिरेगा तापमान
सात अगस्त तक बारिश के आसार, गिरेगा तापमान

जासं, चंडीगढ़ : शहरवासियों को आने वाले दिनों में गर्मी से निजात मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार सात अगस्त तक शहर में बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि मानसून बना हुआ है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक लो प्रेशर एरिया होने की वजह से बारिश होगी। इस वजह से पंजाब-हरियाणा में भी अच्छी बारिश के आसार हैं, जिस वजह से चंडीगढ़ में बारिश होती रहेगी। 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और काले बादलों के बीच आज पूरे एरिया में बारिश होने के आसार बन रहे है। वहीं बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा और तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल रात के समय मौसम ठंडा हुआ है और तापमान भी 27 डिग्री तक रह रहा है। बीते दिन सोमवार को हुई बारिश और मंगलवार को बादल छाए रहने से तापमान में दो डिग्री गिरावट हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम के समय चली ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना हो गया।

यह रहेगा मौसम

- बुधवार को बारिश होने के आसार। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।

- वीरवार को बारिश होने के आसार। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।

- शुक्रवार को बारिश होने के आसार। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।

chat bot
आपका साथी