CBSE 12th Result: चंडीगढ़ में खुशी और यजस, ट्राईसिटी में हितेश्वर राजन ने 99.8% अंक के साथ किया टॉप

CBSE 12th Class Result लंबे इंतजार के बाद 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गाय है। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से देशभर के साथ चंडीगढ़ रीजन का रिजल्ट भी जारी किया गया है। पंचकूला रीजन का परिणाम 99.54 जबकि चंडीगढ़ का 99.47 प्रतिशत रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:27 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:52 PM (IST)
CBSE 12th Result: चंडीगढ़ में खुशी और यजस, ट्राईसिटी में हितेश्वर राजन ने 99.8% अंक के साथ किया टॉप
सीबीएसई बोर्ड का12वी का परीक्षा परिणाम घोषित। सांकेतिक फोटो

जागरण संवादाता, चंडीगढ़। CBSE 12th Result: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोपहर दो बजे जारी किया गया। इस परिणाम की घोषणा के बाद जहां पर कालेज और यूनिवर्सिटी के दाखिले शुरू होंगे। वहीं, राहत की बात है कि लंबे समय रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स की टेंशन खत्म हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल हाउसिंग बोर्ड कांप्लेक्स से कॉमर्स संकाय में खुशी और नॉन मेडिकल में यजस ने टॉप किया है। खुशी और यजस दोनों स्टूडेंट्स ने 98.8 अंक हासिल कर शहर के टॉपर बने हैं। वहीं, भवन विद्यालय पंचकूला के विद्यार्थी हितेश्वर राजन ने आर्ट्स संकाय में 99.8 अंक हासिल कर ट्राईसिटी टॉपर बन गए हैं। ब्लाइंड इंस्टीट्यूट सेक्ट-26 के स्टूडेंट अमृतपाल सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पंचकूला रीजन का परिणाम 99.54 जबकि चंडीगढ़ का परिणाम 99.47 प्रतिशत रहा है। चंडीगढ़ रीजन देशभर में सातवें स्थान पर रहा है।

बता दें, कोरोना महामारी के चलते इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। इंटरनल अस्सेमेंट के जरिए परिणाम को तैयार किया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए परेशानी है कि परिणाम कैसे चेक करें। इस बार परिणाम डिजी लॉकर और स्पेशल रोल नंबर के जरिये देख पाएंगे। डिजीलॉकर एप स्टूडेंट्स को मोबाइल पर डाउनलोड करनी होगी। इस एप पर स्टूडेंट को अपना आधार नंबर डालना होगा, जिसके बाद ओटीपी आधार नंबर के साथ रजिस्ट्रर मोबाइल नंबर पर आएगा। ओटीपी डालने के बाद स्टूडेंट्स क्लास का चयन करके खुद का परिणाम चेक कर सकता है। इसके अलावा सीबीएसई की तरफ से स्पेशल रोल नंबर भी जारी किए गए हैं जिसे स्टूडेंट्स स्कूल से प्राप्त कर सकता है।

शहर के 11,800 स्टूडेंट्स का आएगा परिणाम

सीबीएसई 12वीं कक्षा में चंडीगढ़ के 40 सीनियर सेकेंडरी और 25 प्राइवेट स्कूलों से 11 हजार आठ सौ स्टूडेंट्स है। जिनका परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा। वहीं चंडीगढ़ रीजन से 40 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है जिनके भविष्य का फैसला आज होगा। चंडीगढ़ रीजन में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के स्टूडेंट्स शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी