चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेशी नीलाम घरों में बिक रहा, दिल्ली सीबीआइ ने मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर और दूसरी आइटम लगातार विदेशी नीलाम घरों में बिक रही हैं। इस पर अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ) दिल्ली ने हस्तक्षेप करते हुए जरूरी जानकारी मांगी थी। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल चंडीगढ़ के मेंबर एडवोकेट अजय जग्गा ने यह जानकारी दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 12:27 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 12:27 PM (IST)
चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेशी नीलाम घरों में बिक रहा, दिल्ली सीबीआइ ने मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर नीलामी को लेकर दिल्ली सीबीआइ ने रिपोर्ट मांगी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर और दूसरी आइटम लगातार विदेशी नीलाम घरों में बिक रही हैं। इस पर अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ) दिल्ली ने हस्तक्षेप करते हुए जरूरी जानकारी मांगी थी। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल चंडीगढ़ के मेंबर एडवोकेट अजय जग्गा ने यह जानकारी दी है। एडवोकेट जग्गा ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है। जग्गा ने बताया कि सीबीआइ दिल्ली ने उनसे ऑक्शन की विस्तृत जानकारी मांगी थी। अब उसी मांग अनुसार वह वर्ष 2021 में अब तक हुई 10 ऑक्शन की जानकारी सीबीआइ को भेज रहे हैं। इसके बाद आगे सीबीआइ इस मामले में क्या कदम उठाती है यह तो उनकी जांच पर निर्भर करेगा। जग्गा ने कहा कि वह गृह मंत्रालय को लगातार विदेशी नीलाम घरों में होने वाली इस ऑक्शन की जानकारी भेजते रहे हैं। यूएसए, यूके, फ्रांस, जर्मनी, लग्जम्बर्ग जैसे देशों में यह ऑक्शन होती रही है। वर्ष 2021 की दस में से दो ऑक्शन लग्जम्बर्ग और तीन फ्रांस में हुई हैं। इसके अलावा भी दूसरे देशों में यह फर्नीचर बेचा जाता रहा है।

गृह मंत्रालय ने लगा रखी है रोक

चंडीगढ़ के इस फर्नीचर और दूसरी आइटम के देश से बाहर भेजने पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा रखी है। यह रोक 2011 से लगी है। कई बार फर्नीचर कस्टम ने पकड़ा भी है। बावजूद इसके तस्करी का खेल बंद नहीं हुआ है। इसी वजह से लगातार अंतराल के बाद ऑक्शन हो रही हैं। छह महीने में दस ऑक्शन हो चुकी हैं। यह ऑक्शन भी ग्लोबल मार्केट में होती हैं। हर ऑक्शन की होने से पहले भी सूचना दे दी जाती है। बावूजूद इसके इन्हें रोका नहीं जा सका। यह लगातार बिकता रहा है। जेनरे की डिजाइन एक-एक चेयर को लाखों में बेचा जाता है। ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे के नाम को कैश किया जाता है।

chat bot
आपका साथी