चंडीगढ़ में कोचिंग सेंटर में की छात्रा से दोस्ती, फोन पर बात न करने पर की छेड़छाड़; पीड़िता की शिकायत पर केस

चंडीगढ़ स्थित एक कोचिंग सेंटर में छात्रा से युवक फोन पर जबरदस्ती बात करने की कोशिश करने लगा। जब छात्रा ने बात करने से मना कर दिया तो युवक ने रास्ता रोक कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:51 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:51 AM (IST)
चंडीगढ़ में कोचिंग सेंटर में की छात्रा से दोस्ती, फोन पर बात न करने पर की छेड़छाड़; पीड़िता की शिकायत पर केस
चंडीगढ़ में छात्रा से छेड़छाड़ करने पर केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित एक कोचिंग सेंटर में छात्रा से युवक फोन पर जबरदस्ती बात करने की कोशिश करने लगा। छात्रा के बार-बार मना करने के बाद युवक उसके घर पर कॉल कर परेशान करने लगा। जिसके बाद छात्रा ने युवक से बातचीत करने से मना कर दिया। इसी गुस्से में आरोपित युवक ने घर से बाहर पैदल जा रही छात्रा का जबरन रास्ता रोक छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बुड़ैल के रहने वाले युवराज के खिलाफ रास्ता रोक जबरन छेड़छाड़ करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ रहती है। वर्ष 2018 वह सेक्टर 46 में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। वहीं पर युवक के साथ संपर्क हुआ था। इस दौरान आरोपित दोस्ती करने के बहाने लड़की से बातचीत करने लगा। लेकिन बाद में आरोपित की गलत मंशा देख लड़की ने बातचीत करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपित लड़की की मां को कॉल कर परेशान करने लगा। अब देव समाज कॉलेज की तरफ जा रही छात्रा को आरोपित ने जबरन रोक लिया। विरोध करने पर आरोपित छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दी। थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

करोड़ों की ठगी के आरोपित देविंदर सिंह गिल का रिमांड बढ़ा

विदेश भेजने के नाम पर स्टूडेंट्स से करोड़ों की ठगी करने का आरोपी दे¨वदर सिंह गिल एक दिन और पुलिस हिरासत में रहेगा। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गिल का रिमांड एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। उसके खिलाफ 337 स्टूडेंट्स ने धोखाधड़ी की शिकायत दी थी जिस पर चंडीगढ़ पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस ¨वग ने उसे 20 सितंबर को सेक्टर-43 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से गिरफ्तार किया था। पहले वह 4 दिन के रिमांड पर रहा और फिर दो दिन का रिमांड पुलिस को और मिल गया था। दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। पीड़ित स्टूडेंट्स की तरफ से पेश हुए एडवोकेट वरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिस जांच में सहयोग नहीं दे रहा है। वह हर स्टूडेंट से वीजा लगवाने के नाम पर लाखों रुपए कैश में लेता था।

chat bot
आपका साथी