माइनिग करने पर आठ के खिलाफ केस, तीन गिरफ्तार

मोहाली में अवैध माइनिग का धंधा जोरों पर चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:30 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:30 AM (IST)
माइनिग करने पर आठ के खिलाफ केस, तीन गिरफ्तार
माइनिग करने पर आठ के खिलाफ केस, तीन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कुराली : मोहाली में अवैध माइनिग का धंधा जोरों पर चल रहा है। माजरी थाना पुलिस ने माइनिग कर रहे है व करवा रहे क्रशर मालिक सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 379, माइनिग एक्ट 1957 की धारा 4 (1), 21 के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला सुखपाल सिंह निवासी गांव पहुविड जिला तरनतारन, सुरिदरपाल सिंह गिल निवासी ढोडियां जिला तरनतारन, लखवीर सिंह निवासी जिला फिरोजपुर, कर्मचंद क्रशर मालिक रेता बजरी गांव बिदरख जिला रोपड़, रणधीर सिंह निवासी गांव पहुविड जिला तमाइनिग करने पर आठ के खिलाफ केस, तीन गिरफ्ताररनतारन, लखविदर सिंह, सुरजीत सिंह निवासी बसती नजामुद्दीन फिरोजपुर, बलवंत सिंह निवासी गांव मल्ला तरनतारन के खिलाफ दर्ज किया गया हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रणधीर सिंह, सुरजीत सिंह, बलवंत सिंह के रुप में हुई है, जबकि उनका साथी लखविदर सिंह मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी रुरल रवजोत कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी को शिकायतें मिल रही थी कि गांव अभिपुर में रात के समय अवैध माइनिग कर बड़ी संख्या में टिप्पर निकाले जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब गांव अभिपुर के नजदीक इंडो ग्लोबल कॉलेज में नाजायज तौर पर चलाए गए क्रैशर पर रेड की गई। पुलिस ने मौके पर उक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से जेसीबी पोपलाइन मशीन, सोनालीका टै्रक्टर, पानी वाला कैंटर, वरना कार बरामद की है। एमपी रवजोत कौर ने कहा कि बाकी फरार हुए आरोपितों की तालाश भी जारी है जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी