Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा, 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तापमान

मोहाली में रात सवा 11 बजे मटौर थाने के अधीन पड़ते सेक्टर-70 में एक युवक से उसकी इटियोज गाड़ी लूटने का मामला सामने आया है। गाड़ी मालिक का आरोप है कि उससे गाड़ी लूटकर जाने वाले युवक ने उसपर गोली चलाई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:59 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:59 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा, 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तापमान
Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रविववार को हुई बारिश के शहर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही, जिससे दिन का मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं, आज भी आसमान बिल्कुल साफ है और धूप भी निकल आई है। हालांकि अब सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। क्योंकि दो दिन पहले हुई बारिश की वजह से शहर में ठंड दस्तक दे चुकी है।

चंडीगढ़ में रविवार हुई बारिश के बाद आज शहर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस बीच ठंड भी बढ़ेगी। बारिश का सीधा असर तापमान पर हुआ है जहां एक और रविवार को तापमान में 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी वहीं सोमवार को तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि आज भी शहर में ठंड का सिलसिला चलेगा और आज तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 16 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।

पहाड़ों में हो रही हल्की बर्फबारी, चंडीगढ़ में बढ़ रही ठंड

डायरेक्टर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में ठंड के बढ़ने के पीछे एक ओर कारण है पहाड़ी इलाकों में हो रही हल्की बर्फबारी। चंडीगढ़ शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है। अभी हाल ही के दिनों में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, किन्नोर, जम्मू और कश्मीर के अलावा उत्तराखंड में हो रही बारिश का सीधा असर चंडीगढ़ पर पड़ रहा है। हालांकि अभी चंडीगढ़ से 120 किमी दूर हिमाचल की राजधानी शिमला में बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पहाड़ों की राजधानी शिमला में भी बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में शिमला में बर्फबारी का सीधा असर ट्राईसिटी में भी देखने को मिलेगा। इससे शहर में शीतलहर काफी बढ़ जाती है। 

chat bot
आपका साथी