महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं न देने पर घिरी कैप्टन सरकार, आप व भाजपा के साथ कांग्रेस नेेेेत्री नेे भी साधा निशाना

कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की तरफ से महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं नहींं दी गई। इस पर आप भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस नेत्री ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 12:45 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं न देने पर घिरी कैप्टन सरकार, आप व भाजपा के साथ कांग्रेस नेेेेत्री नेे भी साधा निशाना
महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं न देने पर घिरी कैप्टन सरकार, आप व भाजपा के साथ कांग्रेस नेेेेत्री नेे भी साधा निशाना

जेएनएन, चंडीगढ़। महाशिवरात्रि पर्व पर शुभकामनाएं न देने पर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर चौतरफा घिर गई है। आम आदमी पार्टी व भाजपा के साथ कांग्रेस नेत्री ने भी सरकार पर हमला बोला है। नेताओंं ने कहा कि ऐसा करके कैप्टन सरकार ने हिंदुओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया है। 

आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर अफसोस जाहिर किया है कि सरकार ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं नहीं दी। उन्होंने अपने ट्वीट को मुख्यमंत्री को टैग भी किया है। अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन की तरफ से महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर किसी भी प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया के द्वारा पंजाबियों खासकर हिंदू समाज के लोगों को शुभकामनाएं न देकर भेदभाव करना राज धर्म के अनुकूल नहीं है। इससे हिंदू समाज के लोगों को भारी ठेस पहुंची है। पंजाब सरकार को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Chemical Nicotine पर हरियाणा, पंजाब और यूटी ने लगाया बैन, रोकने के लिए बनाई टास्क फोर्स 

कांग्रेस की नेत्री व गढ़शंकर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं निमीशा मेहता ने कहा कि सरकार के इस कृत्य से हिंदू समाज को ठेस पहुंची है। इस मुद्दे को वह मुख्यमंत्री के पास उठाएंगी।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'शूटर' पर बैन के पंजाब सरकार के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे फिल्म निर्माता 

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल जोशी ने पंजाब सरकार द्वारा कोई भी बधाई संदेश न दिए जाने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस सरकार हिंदू विरोधी है। वह हमेशा ही धर्म की राजनीति कर हिंदू विरोधी एजेंडे पर काम करते हुए देश की एकता और अखंडता को भंग करने का प्रयास करती है। वह यह न भूले कि हिंदू धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी