चंडीगढ़ में देर रात कैब ड्राइवर ने कंट्रोल रूम में दी गोली चलने की सूचना- पुलिस बोली- नशे में कर दी कॉल

कैब ड्राइवर ने उसकी गाड़ी पर चार युवकों द्वारा फायरिंग करने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला बल्कि कैब चालक का मेडिकल करवाया गया जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। हालांकि कैब का फ्रंट शीशा भी टूटा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 03:54 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 03:54 PM (IST)
चंडीगढ़ में देर रात कैब ड्राइवर ने कंट्रोल रूम में दी गोली चलने की सूचना- पुलिस बोली- नशे में कर दी कॉल
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में गोली चलने की कॉल मिलने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एरिया के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन मौके पर कोई भी आरोपित पुलिस को नहीं मिला। वहीं, शिकायकर्ता का आरोप है कि आरोपित घटना के बाद फरार हो गए। मामले की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैब चालक ने नशे में गोली चलने की कॉल कर दी। जबकि, उसकी कैब पर किसी आरोपित ने पत्थर फेंककर हमला किया है। हालांकि, पुलिस टीम मामले की जांच में कर रही है।

सेक्टर-24 के पास मंगलवार देर रात एक कैव ड्राइवर ने बाइक सवार चार आरोपितों के खिलाफ पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी। शिकायतकर्ता नवीन ने बताया कि वह धनास में परिवार के साथ रहता है। देर रात धनास की तरफ जाते समय जैसे ही सेक्टर-24 की तरफ मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी अचानक दो बाइकों पर सवार चार आरोपितों ने उसका रास्ता रोक लिया। एक आरोपित ने कैब पर गोली चला दी। गोली कार के फ्रंट शीशे पर लगने के बाद शीशा टूट गया, जिसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

पुलिस बोली- मेडिकल रिपोर्ट में हुई कैब चालक के शराब पीने की पुष्टि

कंट्रोल रूम में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच में पाया कि कैब चालक ने शराब पी रखी थी। मामले में जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाया गया। जिसमें घटना के समय शिकायतकर्ता द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई है। गाड़ी के शीशे पर पत्थर या किसी नुकीली हथियार से हमला किया गया है। वहीं, अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि आरोपितों ने कैब चालक पर हमला क्यों किया। बदमाशों ने लूट के लिए वारदात की या किसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस दोनों पहलुओं को लेकर मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी