चंडीगढ़ में लोगों से 90 लाख ठगने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार, कमेटी के नाम पर ठगी करने के बाद दोनों पुणे में छुपे थे

चंडीगढ़ में कई लोगों से कमेटी में मुनाफे का झांसा देकर 90 लाख रुपये की ठगी कर फरार हुए पति पत्नी (बंटी बबली) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति पत्नी को चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:39 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:39 AM (IST)
चंडीगढ़ में लोगों से 90 लाख ठगने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार, कमेटी के नाम पर ठगी करने के बाद दोनों पुणे में छुपे थे
पुलिस दोनों पति पत्नी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर लेगी।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कई लोगों से कमेटी में मुनाफे का झांसा देकर 90 लाख रुपये की ठगी कर फरार हुए पति पत्नी (बंटी बबली) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति पत्नी को चंडीगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को पुलिस आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड हासिल करेगी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 48 वर्षीय जितेंद्र सिंह और 45 वर्षीय मनु संदल के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में दोनों आरोपितों ने सारंगपुर एरिया में कई लोगों को कमेटी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया था। आरोपित महिला मनु संदल घर-घर जाकर जान पहचान बढ़ाने के साथ कमेटी में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देती थी। इसके बाद आरोपित पति के साथ मिलकर कमेटी का पैसा अपने पास जमा रख लेती थी। इसी तरह करीब 90 लाख रुपये की ठगी करने के बाद दोनों पति पत्नी चंडीगढ़ से फरार हो गए थे। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ कई लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर सारंगपुर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

इंचार्ज इंस्पेक्टर जयवीर सहित टीम ने दबोचा

आर्थिक अपराध शाखा की डीएसपी हरजीत कौर के निर्देशानुसार दंपती बंटी बबली को पकड़ने के लिए इंचार्ज इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस टीम को आरोपितों के बारे में मिली कि दोनों पति पत्नी इन दिनों पुणे में छुपे हुए हैं। इस पर टीम तुरंत पुणे के लिए रवाना हुई। दोनों को पुलिस ने वहां गिरफ्तार किया और उन्हें चंडीगढ़ लेकर आई है।

chat bot
आपका साथी