चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर BSP ने घोषित की कार्यकारिणी, इन चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चंडीगढ़ में बसपा के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जीएस कंबोज को नियुक्त किया है। उनके निर्देशानुसार यहां नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष जीएस कंबोज ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:59 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:59 PM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर BSP ने घोषित की कार्यकारिणी, इन चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी
कार्यकारिणी के लिए चुने गए सदस्यों को सम्मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस ली है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बसपा और अकाली दल गठबंधन चंडीगढ़ नगर निमग चुनाव में मिलकर लड़ेगा। हालांकि अभी दोनों ने पंजाब विधानसभा चुनाव तो एक साथ लड़ने की घोषणा कर दी है लेकिन चंडीगढ़ में घोषणा अभी होनी है। पहली बार दोनों दल एक साथ दिसंबर में होने वाला चुनाव लड़ेंगे। बसपा और अकाली इस समय अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

बसपा ने चंडीगढ़ अध्यक्ष को हाल ही में बदला है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चंडीगढ़ में बसपा के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जीएस कंबोज को नियुक्त किया है। उनके निर्देशानुसार यहां नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष जीएस कंबोज ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। इसके तहत उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए एसए खान और गिरिवर सिंह, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए मनोज कुमार, सुनील कुमार, आरपी सिंह, गुगन राम और गुरनाम सिंह जबकि सेक्रेटरी पद के लिए तिरलोक चंद, हरि कृष्ण और शंकर राव नियुक्त किया गया है। कंबोज ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बसपा अपने सक्रिय उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उचंडीगढ़ पंजाब के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल द्वारा एक पांच सदस्य कमेटी भी गठित की है, जो कि आगामी नगर निगम के चुनाव की देखरेख करेगी और उसमें सुखदेव सिंह सोनू को इस कमेटी का इंचार्ज बनाया गया है। जीएस कंबोज, वरयाम सिंह, बृजपाल व समय सिंह को कमेटी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर बसपा चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जीएस कंबोज ने पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता है इन सभी के बसपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।

इस अवसर पर बसपा चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित वाइस प्रेसिडेंट एसए खान ने कहा कि निसंदेह जीएस कंबोज द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी सक्रिय व शहर की जनता से मिलनसार व्यक्तित्व वाले हैं। आज पार्टी के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने में सक्षम रहेंगे। उन्होंने कहा कि जीएस कंबोज के दिशा निर्देश के अनुसार सभी मिलकर काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी