चंडीगढ़ में बहन के घर से भाई ने सोने के गहने किए चोरी, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़ में एक महिला के भाई पर घर में से गहने चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपित के जीजा की शिकायत पर जांच करने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 07:40 AM (IST)
चंडीगढ़ में बहन के घर से भाई ने सोने के गहने किए चोरी, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़ में बहन के घर से भाई ने गहनों पर किया हाथ साफ।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालोनी नंबर चार में रहने वाली एक महिला के भाई पर घर से गहने चोरी करने का आरोप लगा है। मामले में आरोपित के जीजा की शिकायत पर जांच करने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपित कृष्ण पाल की तलाश में लगी है। कालोनी नंबर चार में रहने वाले बिंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को अलमारी में रखे सोने व चांदी के गहनें चोरी हो रखे थे। अलमारी से गहनें किसी अज्ञात ने नही बल्कि उसके साले कृष्णा पाल ने चोरी किया था। बिंटू ने पुलिस को बताया कि साले ने घर से चार सोने की अंगूठी, कानों की बाली, एक टिका, एक झुमका और चांदी के गहनें चोरी किया हैं।

विकास नगर स्थित रेलवे ब्रीज के समीप शनिवार को पैदल जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार मोबाइल छीनकर भाग गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों की तलाश करने में लगी है।  

इधर, व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

मौलीजागरां निवासी दीपक कुमार ने शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम को काम से घर लौट रहा था। जब वह विकास नगर रेलवे पुल के पास पहुंचा कि अचानक पीछे से बाइक सवार दो आरोपितों ने मोबाइल छीन लिया। उसके शोर मचाने पर एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी