चंडीगढ़ में एक दिन पहले खरीदी i20 कार के चारों टायर चोरी, ईंटों के सहारे खड़ी मिली गाड़ी

चंडीगढ़ में चोरों ने ब्रेंड न्यू आइ-20 कार के चारों टायर चोरी कर लिए। चोरों ने इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि घर के आगे पार्क गाड़ी के टायर चोरी होने की किसी को भनक तक नहीं लगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:19 PM (IST)
चंडीगढ़ में एक दिन पहले खरीदी i20 कार के चारों टायर चोरी, ईंटों के सहारे खड़ी मिली गाड़ी
चोरों ने गाड़ी के चारों टायर चोरी कर लिए हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में पाबंदियों के बीच चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों के हौसले बुलंद हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-49 में शनिवार रात चोर घर के सामने पार्क ब्रेंड न्यू आइ-20 कार के चारों टायर चोरी कर फरार हो गए। आरोपितों ने इतने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि चोरी की किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने गाड़ी के टायर चुराकर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया था।

सेक्टर-49 थाना के अधीन के आती हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में रहने वाले अंश जैन ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने एक दिन पहले ही नई आइ-20 कार खरीदी थी। उन्होंने गाड़ी को घर के आगे पार्किंग में खड़ा रात को खड़ा किया था। जब सुबह उठे तो कार के चारों टायर चोरी हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को दी। अंश जैन ने जब वह रविवार सुबह उठे तो देखा कि उनकी कार के चारों टायर गायब थे और कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पार्किंग स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें टायर चुराने की घटना रिकॉर्ड हुई है।

पीड़ित अंश जैन ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-49 की हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही न्यू आइ-20 कार खरीदी थी। रोजाना की तरह उन्होंने गाड़ी को घर के सामने पार्किंग एरिया में रात को खड़ा किया था। अगली सुबह रविवार को करीब सुबह 6 बजे देखा तो गाड़ी के चारों टायर चोरी हो गए थे। कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। 

chat bot
आपका साथी