Khelo India 2020 Games : चंडीगढ़ के बॉक्सर राहुल और विकास ने जीता गोल्‍ड

गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया में चंडीगढ़ के दो बॉक्सराें राहुल और विकास कुमार ने एक साथ गोल्डन पंच मारा। दोनों पीएमएल एसडी स्कूल-32 के स्टूडेंट्स और ट्रेनी हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 10:32 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:24 PM (IST)
Khelo India 2020 Games : चंडीगढ़ के बॉक्सर राहुल और विकास ने जीता गोल्‍ड
Khelo India 2020 Games : चंडीगढ़ के बॉक्सर राहुल और विकास ने जीता गोल्‍ड

चंडीगढ़, जेएनएन। गुवाहाटी में चल रहे खेलो इंडिया में चंडीगढ़ के दो बॉक्सराें राहुल और विकास कुमार ने एक साथ गोल्डन पंच मारा। दोनों पीएमएल एसडी स्कूल-32 के स्टूडेंट्स और ट्रेनी हैं। राहुल ने 70 किग्रा भार वर्ग में असम के बॉक्सर को मात दी। विकास ने 63 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के खिलाड़ी को हराया। दोनों ने अंडर-17 आयु वर्ग में यह मुकाम हासिल किया।

दोनों ने ही अपने मैचों में शानदार तकनीक दिखाते हुए मेडल पर कब्जा किया। इससे पहले चंडीगढ़ की लड़कियों ने भी अपने जोरदार पंच का प्रदर्शन किया। लवलीन कौर ने 70 किग्रा भार वर्ग में और रंचीता दुबे ने 63 किग्रा भार वर्ग में ब्रांज मेडल अपने नाम किए। 

चंडीगढ़ के आदित्य नारंग ने जीता ब्रांज

खेलो इंडिया 2020 गेम्स में वेटलिफ्टग के मुकाबले में ब्वॉयज अंडर-17 कैटेगरी चंडीगढ़ के आदित्य नारंग कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। आदित्य पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और सेक्टर-43 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में वेटलि¨फ्टग सेंटर में कोच करनबीर सिंह बुटर से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

आदित्य नारंग ने गुवाहाटी में हो रहे खेलो इंडिया 2020 गेम्स में 81 किलो भारवर्ग में 248 वेटलि¨फ्टग कर तीसरा स्थान हासिल किया। आदित्य नारंग ने स्नैच में 113 किलो और क्लीन जर्क में 135 किलो भार के साथ भार उठाया। कांस्य पदक जीतने के बाद कोच करनबीर सिंह बुटर ने खुशी जताते हुए कहा कि इस खिलाड़ी ने उम्मीद के अनुसार बहेतर प्रदर्शन किया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी