हैलो हैलो चंडीगढ़ पुलिस... एलांते मॉल में आतंकी है, चंद मिनटों में छावनी में तब्दील हो गया मॉल, डेढ़ घंटा चली तलाशी

पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया। मॉल के अंदर मौजूद सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाला। देखते ही देखते पूरा मॉल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने मॉल के अंदर और बाहर चप्पा चप्पा छान मारा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 02:08 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:50 PM (IST)
हैलो हैलो चंडीगढ़ पुलिस... एलांते मॉल में आतंकी है, चंद मिनटों में छावनी में तब्दील हो गया मॉल, डेढ़ घंटा चली तलाशी
देखते ही देखते पूरा मॉल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हैलो हैलो चंडीगढ़ पुलिस... एलांते मॉल में आतंकी घुस आया है। मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल आई कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल में एक आतंकी घुस आया है। सूचना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलतल मच गई। पुलिस बिना देर किए तुरंत एलांते मॉल पहुंच गई। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया। मॉल के अंदर मौजूद सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाला। देखते ही देखते पूरा मॉल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, घंटों चली तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं था। सिर्फ एक मॉक ड्रिल कॉल थी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

एलांते मॉल में मंगलबार दोपहर आतंकी होने की सूचना मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अनाउंसमेंट कर मॉल से सभी कर्मचारियों और पब्लिक को बाहर निकलवाया। आनन-फानन में लोग मॉल के बाहर भागे। देखते ही देखते वहां हड़कंप का माहौल बन गया।

पुलिस ने मॉल के अंदर और बाहर सभी जगह चेंकिंग की।

इस दौरान मॉल के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। हालांकि मॉल में आतंकी होने की सूचना मिलते ही आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच टीम, थाना पुलिस समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। एलांते में अनाउंसमेंट करवा कर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने ने मॉल के एक-एक शोरूम की अच्छी तरह से तलाशी ली। इसके अलावा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की भी जांच की गई। डॉग स्क्वॉड टीम भी चप्पे-चप्पे खंगालती रही। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई।

मौके पर पुलिस अधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ता समेत अग्नीशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। हालांकि बाद में पता चला कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर यह एक सोची समझी रणनीति के तहत मॉकड्रिल किया गया था। जिससे यह पता चल सके कि त्योहारी सीजन में इस तरह का कोई मामला आता है तो उसके लिए पूरी टीम हर स्तर से निपटने के लिए तैयार है।

chat bot
आपका साथी