बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल को पड़ा दिल का दौरा, मोहाली फोर्टिस में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल (Deepti Naval) को उनके मनाली स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत में अब सुधार है। डॉक्टरों ने दीप्ति का आपरेशन किया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:29 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल को पड़ा दिल का दौरा, मोहाली फोर्टिस में भर्ती
बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल की फाइल फोटो।

जेएनएन, मोहाली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल (Deepti Naval) को मनाली (हिमाचल) में रविवार दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उन्हेंं कार्डियक एंबुलेंस के जरिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार है।

डॉक्टरों ने बताया कि दीप्ति नवल को दोपहर को दिल का दौरा पड़ा था। ऑपरेशन होने के बाद अब उनकी हालत में काफी सुधार आ गया है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका रात करीब 2 बजे ऑपरेशन करना पड़ा। उनको स्टंट डाले गए हैंं। ऑपरेशन टीम में फोर्टिस अस्पताल के कार्डियक डिपार्टमेंट के हेड कार्डियक सर्जन डॉक्टर आरके जायसवाल व उनकी टीम शामिल थी।

बताया जा रहा है कि दीप्ति नवल को पहली बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें वहां से लाने के लिए कार्डियक एंबुलेंस में डॉक्टर भी साथ आया था जो शनिवार रात करीब 1 बजे मोहाली पहुंचे थे। रविवार रात 2 बजे उनके स्टंट डाला गया। बताया जा रहा है कि दीप्ति नवल का मुंबई के साथ-साथ मनाली में भी एक घर है। वह लॉकडाउन के बाद से अपने इस घर में रह रही थीं।

दीप्ति नवल कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जुनून, चश्मे बद्दूर, कथा, साथ-साथ जैसी कई आर्ट फिल्मों में उनकी अभिनय कला शानदार देखने को मिली। वह कलाकार के साथ-साथ चित्रकार और कवियित्री भी हैं। संगीत से भी उनका जुड़ाव है। पंजाब के अमृतसर में जन्मी दीप्ति नवल का बचपन अमेरिका में बिता। उनके पिता वहां सिटी यूनिवर्सिटी में शिक्षक थे। 

बॉलीवुड अदाकारा दीप्ति नवल काफी पहले ही भारत आ गई थी। यहां उन्होंने फिल्मों में करियर शुरू किया। उनकी फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1978 में हुई। नामचीन फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म में उन्होंने काम किया। बेनेगल की फिल्म जुनून के करने के बाद दीप्ति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिंदी फिल्मों में काम किया। आज भी दीप्ति अपनी अदाकारी का लोहा मनवाती हैं। 

chat bot
आपका साथी