पानी के दाम कम करने का भाजपा का वायदा महज एक जुमला: रावत

पानी के बढ़े हुए दाम पर सेक्टर-40 में ब्लॉक कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया जबकि इस समय कांग्रेस पहले से मनीमाजरा में पानी के रेट पर हर दिन धरना दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:39 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:39 AM (IST)
पानी के दाम कम करने का भाजपा का वायदा महज एक जुमला: रावत
पानी के दाम कम करने का भाजपा का वायदा महज एक जुमला: रावत

जागरण संवाददाता चंडीगढ़ : पानी के बढ़े हुए दाम पर सेक्टर-40 में ब्लॉक कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया, जबकि इस समय कांग्रेस पहले से मनीमाजरा में पानी के रेट पर हर दिन धरना दे रही है। सेक्टर-40 में धरना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। धरने में सेक्टर-40 के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शन में स्थानीय पार्षद गुरबक्श रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान राकेश बरोटिया, फोसवा के प्रधान वीएन शर्मा, डीएस सैणी, हरबंस सिंह, बीएस रंधावा, एसके खोसला, एमआर भाटिया, हरीश थापर, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, अनिल शर्मा, बिक्रम बिष्ट, एसआर बाली, चरनजीत शर्मा, नरिंद्र कुमार, और अर्जुन सिंह शामिल हुए।

कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का वादा किया था लेकिन इस समय यह हाल है कि सुबह और शाम भी लोगों को मुश्किल से लो प्रेशर से पानी की सप्लाई मिल रही है। इसके बावजूद भाजपा शासित नगर निगम ने पानी के रेट बढ़ा दिए जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के घर का घेराव भी किया था जिसके बाद भाजपा पार्षदों ने यू-टर्न करते हुए रेट कम करने का प्रस्ताव पास कर दिया।

अभी तक प्रशासन ने रेट कम करने के प्रस्ताव पर मंजूरी नहीं दी है जिस कारण लोगों को बढ़े हुए रेट पर पानी के बिल आ रहे हैं। प्रशासन रेट कम करने के प्रस्ताव पर मंजूरी देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में पानी के दाम कम करने का भाजपा अध्यक्ष का वायदा जुमला ही साबित हुआ है। रावत ने कहा कि खुद भाजपा पार्षद पानी के दाम बढ़ाते हैं और फिर खुद ही कम करवाने की नौटंकी करते हैं लेकिन इस बार भाजपा अपनी ही नौटंकी में फंसती नजर आ रही है।

chat bot
आपका साथी