चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता रोजाना 250 लोगों को दो टाइम पहुंचा रहे खाना, वैक्सीनेश को लेकर भी कर रहे जागरूक

चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय से रोज 250 लोगों का पौष्टिक खाना दो समय लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। जो लोग करोना की बीमारी से उभर चुके हैं उन लोगों को जागरूक करके उनसे प्लाज्मा का डोनेशन करवाया जा रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:22 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 04:22 PM (IST)
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता रोजाना 250 लोगों को दो टाइम पहुंचा रहे खाना, वैक्सीनेश को लेकर भी कर रहे जागरूक
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार कर रहे।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने शनिवार को जरूरतमंदाें के लिए बनाए जा रहे भोजन के दौरान बताया कि कोरोना माहामारी में भाजपा के कार्यकर्ता और अध्यक्ष निष्काम से अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में कोरोना महामारी के इस दौर में पूरा एक साल हो गया पर भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के कार्य से थका नहीं है। पूरे जोर शोर से जनता की सेवा में हाजिर है। नरेश अरोड़ा ने बताया कि जब से करोना महामारी की यह दूसरी लहर आई है तभी से चंडीगढ़ भाजपा ईकाई के कार्यकर्ता जनता की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं और चंडीगढ़ की जनता को हर सहूलियत मिले इस कोशिश में दिन रात लगे हैं।

इसी के मद्देनजर भाजपा कार्यालय से रोज दो ढाई सौ लोगों का पोस्टिक खाना दो समय लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। जो लोग करोना की बीमारी से उभर चुके हैं उन लोगों को जागरूक करके उनसे प्लाज्मा का डोनेशन करवाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन करवाएं और अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करें। लोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाएं इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार इम्यूनिटी बूस्टर लोगों के घरों में जाकर बांट रहे हैं और पार्टी कार्यालय में भी रखा हुआ है कोई भी व्यक्ति जाकर पार्टी कार्यालय से इम्यूनिटी बूस्टर ले सकता है नरेश अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का आदेश है कि जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो जाएगा तब तक यह सभी सेवा कार्य चलते रहेंगे। पार्टी कार्यालय से लोगों के लिए सदैव मदद के लिए कार्य होते रहेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी