कोरोना में मदद के लिए भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा ने वीरवार से सेवा ही संगठन अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:27 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:27 AM (IST)
कोरोना में मदद के लिए भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कोरोना में मदद के लिए भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा ने वीरवार से सेवा ही संगठन अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह बात स्थानीय भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, पार्षदों आदि के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने हेतु पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष ''मेरा बूथ, कोरोना वायरस मुक्त बूथ'' अभियान के तहत बूथ स्तर तक लोगों को कोरोना वैश्विक बीमारी के बचाव को लेकर जागरूकता शिविर चलाएंगे और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत अधिक संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस महामारी के दौरान पार्टी की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 8699999599 जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी फोन कर मदद ले सकता है। भाजपा के अनुसार निजी एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों पर उपलब्ध बेड, वेंटिलेटर व सामान्य बेड की सुविधाओं के बारे में इस नंबर पर फोन कर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। जिन घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं या बाजार से दवा लाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है उनके घर तक आवश्यक दवा पहुंचाने की व्यवस्था के लिए भी इस पर नंबर पर फोन किया जा सकता है।

अलग-अलग कार्यों के लिए इन्हें बनाया संयोजक

इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं जैसे प्रशासनिक सूचनाओं के लिए प्रदेश सचिव अमित राणा, आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए कोषाध्यक्ष अमित जिदल, इम्युनिटी बूस्टर सहायता के लिए डॉ. हुकम चंद, रक्तदान एवं प्लाज्मा दान के लिए सरदार जसमनप्रीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा को, मोदी रसोई द्वारा निर्मित भोजन पैकेट उपलब्धता करवाने के लिए प्रदेश महासचिव रामबीर भट्टी, जिनके घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं या बाजार से करियाना सामान, सब्जी एवं फल लाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है। उनके घर तक आवश्यक सामान पहुंचाने की व्यवस्था करने हेतु प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन को, सेनिटाइजर, मास्क एवं ऑक्सिमीटर उपलब्ध करवाने के लिए सुनीता धवन, प्रवासी मजदूरों को सहायता के लिए उपाध्यक्ष रामलाल बैरवा, कोरोना कारण से हुई मृत्यु के पश्चात अंतिम संस्कार मदद के लिए अनूप गुप्ता व मेरा बूथ, कोरोना वायरस मुक्त बूथ अभियान के लिए प्रेम कौशिक को संयोजक बनाया गया है। उपरोक्त कार्यो के संपादन एवं समन्वय हेतु चंद्रशेखर, प्रदेश महामंत्री, अमित राणा, प्रदेश सचिव एवं डॉ हुकम चंद, प्रदेश सचिव को प्रांतीय टोली का गठन किया गया है।

chat bot
आपका साथी