भाजपा ने अकाली दल को फिर दिया झटका, पूर्व डीजीपी विर्क व पूर्व विधायक मक्कड़ BJP में शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने एक बार फिर अकाली दल को झटका दिया है। अकाली दल के नजदीकी रहे पूर्व डीजीपी एसएस विर्क पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ अवतार सिंह जीरा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:19 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:19 PM (IST)
भाजपा ने अकाली दल को फिर दिया झटका, पूर्व डीजीपी विर्क व पूर्व विधायक मक्कड़ BJP में शामिल
पंजाब के अकाली नेताओं को भाजपा में शामिल करते गजेंद्र सिंह शेखावत। फोटो- शेखावत के ट्विटर अकाउंट से

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को एक और झटका दिया है। पद्मश्री अवार्डी पूर्व डीजीपी एसएस विर्क, सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ (जालंधर), पूर्व मंत्री व चार बार विधायक रहे स्व. जत्थेदार हरी सिंह जीरा के परिवारिक सदस्य व को-ओपरेटिव बैंक के दो बार चेयरमैन रहे अवतार सिंह जीरा (फिरोजपुर) समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिअद को यह झटका लगा। जिन पांच दिग्गज नेताओं सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने साथियों सहित भाजपा का कमल थामा, उसमें उक्त नेताओं के अलावा फतेहगढ़ साहिब से यूथ अकाली दल में 18 साल तक जिला अध्यक्ष रहे व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी रहे गुरप्रीत सिंह भट्टी (खन्ना), कीनिया से देश सेवा के लिए वापस लौटे विश्व-विख्यात स्टील इंडस्ट्रलिस्ट हरचरण सिंह रनौता (लुधियाना) शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त अमृतसर दक्षिणी से पूर्व विधायक प्रिथीपाल सिंह के पोते अमरजीत सिंह ओसाहन (अमृतसर), क्रिकेटर मनप्रीत सिंह (चंडीगढ़), प्रख्यात इंडस्ट्रीलिस्ट रवनीत सिंह मेडी, लुधियाना व् मंडी गोबिंदगढ़ के प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर सुरिंदर सिंह बिरदी, प्रख्यात इंडस्ट्रीलिस्ट हरविंदर सिंह भांबर, सरकारी ठेकेदार व किसान नरिंदर कुमार (लुधियाना), समाजिक कार्यकर्त्ता घनश्याम जी, इंडस्ट्रलिस्ट परविंदर सिंह सोहल, पंजाब सरकार के अधीन मलौट में करीब 36 साल सेवा निभा चुके रिटायर्ड सचिव मार्किट कमेटी जगरूप सिंह, मुक्तसर हल्के में आरटीओ के रिटायर्ड सचिव गुरचरण सिंह, सोलर पैनल व अन्य बिजली उपकरण बनाने वाले नौजवान इंडस्ट्रलिस्ट करम सिंह रेनू (दिल्ली), ऑटोमेटिक मशीनों के निर्माता व एक्सपोर्टर वजीर सिंह (दिल्ली), कूलिंग मशीनों के निर्माता ओंकार सिंह (दिल्ली), रियल अस्टेट व्यापारी सुरिंदर चोपड़ा (दिल्ली), रियल अस्टेट व्यापारी नरिंदर चोपड़ा (दिल्ली), इलेक्ट्रिक समान निर्माता इंडस्ट्रीलिस्ट करनैल सिंह (दिल्ली), 2011 में पीपीए पार्टी के संस्थापक व पार्टी में द्वितीय नंबर के पद पर आसीन सेक्रेटर सैक्टरी जनरल एवं बिल्डर एवं डिवेलपर कमलजीत सिंह (दिल्ली) भी अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

इन सभी नेताओं को केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा इन सभी को सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता आदि भी उपस्थित थे। इस मौके पर शेखावत ने कहा कि दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने से संगठन को और मजदूती मिलेगी।

chat bot
आपका साथी